Breaking News

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की स्वीकृति प्रमाण पत्र किया गया वितरण

अनूपपुर। सशक्त नारी सशक्त परिवार सशक्त समाज सशक्त प्रदेश सशक्त देश के उद्देश्य को लेकर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के स्वीकृति प्रमाण पत्र के वितरण का कार्यक्रम 8 जून 2023 को नगर पालिका परिषद पसान क्षेत्र के भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्री राम अवध सिंह के मुख्य अतिथि में एवं वार्ड क्रमांक 1 तथा वार्ड क्रमांक 5 में पार्षद श्रीमती पूजा सुलाब सिंह श्रीमती सरोज सूर्या लोधी श्री विकास जायसवाल पूर्व पार्षद श्री अजय यादव भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्री राजेश सिंह की गरिमामय उपस्थिति में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के स्वीकृति प्रमाण पत्र का वितरण वार्ड की पात्र हितग्राही महिलाओं को किया गया इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री राम अवध सिंह ने पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरण कर सभी को संबोधित किया और उपस्थित महिलाओं का पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत अभिनंदन किया।

Related Articles

Back to top button