अनूपपुर

पर्यावरण संरक्षण के लिए हर व्यक्ति अपने जन्मदिन पर एक पौधे जरूर लगाएं-श्री चौहान

अनूपपुर। गोवर्धन पूजा के अवसर पर कुशाभाऊ ठाकरे सभागार, भोपाल में पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक खेती विषय पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का सम्बोधन लाइव प्रसारण शासकीय महाविद्यालय जैतहरी में देखा एवं सुना गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने उद्बोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हर व्यक्ति अपने जन्मदिन पर एक पौधे जरूर लगाएं। गोवर्धन पूजा में पर्यावरण संरक्षण का संदेश निहित है। पर्यावरण बचेगा, तो यह धरती और इस पर जीवन बचेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश वासियों से अंकुर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश वासियों को अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने का और बिजली बचाने, जल बचाने के लिए संकल्प दिलवाया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. रामेश सिंह वाटे, जन अभियान परिषद के मेंटर्स महेश प्रसाद नापित, विद्यानंद शुक्ला, टीकम सिंह नायक, दिलीप शर्मा, श्रीमती वर्षा रानी सिंह, श्रीमती हेमा राठौर एवं प्रस्फुटन समिति के सदस्य व नवांकुर संस्थाओ के सदस्य सहित बीएसडब्ल्यू, एमएसडब्ल्यू, एनएसएस के छात्र-छात्राएं गोवर्धन पूजा के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक खेती विषय पर आयोजित कार्यक्रम को देखने एवं सुनने के लिए सहभागिता सुनिश्चित किये।

Related Articles

Back to top button