अनूपपुर

यूथ कांग्रेस की बैठक सम्‍पन्‍न,कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मुद्दों पर किये चर्चा

रिपोर्टर@समर बहादुर सिंह

राजनगर। यूथ कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कोतमा विधायक सुनील सराफ के निर्देश पर यूथ कांग्रेस के जिला कार्यवाहक अध्यक्ष ऋषि तिवारी कांग्रेस के राजनगर ब्लॉक अध्यक्ष हरिशंकर दुबे एवं यूथ कांग्रेस के मंडलम अध्यक्ष विपिन दुबे के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन रविनगर में किया गया। वही संगठन को मजबूत करने के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के साथ-साथ यूथ कांग्रेस के नए साथियों की नियुक्तियां भी की गई। जिसमें प्रमुख रुप से सेक्टर अध्यक्ष रवि नगर के पद पर गौरव मेहता सेक्टर उपाध्यक्ष दीपक शाह मंडल महामंत्री नियुक्त हुए। इस बैठक में मुख्य रूप से अजय सिंह, नितिन गौतम, अनिल रघुवंश, विनोद, निलेश विकास शांतनु मोंटी बृजेश आलोक सनी यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button