छत्तीसगढ़

प्रदेश में महिलाओं पर हो रहे घटनाओं को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की प्रेस कांफ्रेंस

(भानु प्रताप साहू)
बलौदाबाजार। गुरुवार को भाजपा कार्यालय बलौदाबाजार में प्रदेश भर में महिलाओं के ऊपर हो रहे रेप और छेड़छाड़ की घटनाओं को लेकर भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान महिला मोर्चा की प्रदेश सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर विभा अवस्थी ने सत्ता में काबिज कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुये कहा कि भूपेश सरकार में लॉ एंड आर्डर पर प्रशासन व सरकार का नियंत्रण नहीं है। जिसके कारण प्रदेश में 1 जनवरी से लेकर 30 अक्टूबर तक छेड़छाड़ के 442 और बलात्कार के 891 मामले दर्ज हुए है जो शर्मनाक है इसके साथ ही प्रदेश की राजधानी रायपुर में ही 210 मामले पंजीबद्ध है जो सरकार के कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा रहें है। इसके अलावा कन्या सक्ति संयोजिका कृतिका जैन ने कहा कि प्रदेश में आज डर का माहौल बना हुआ है महिलाएं शाम के बाद घर से निकलने में कतरा रही है साथ ही प्रदेश में अन्य प्रदेशों के अपेक्षा महिलाओं के ऊपर घटनाओं में कांग्रेस सरकार के सुस्त प्रणाली के कारण निरंतर घटना बढ़ रही है। जिसके ऊपर सरकार का कंट्रोल नही दिख रहा है। भाजपा कन्या शक्ति संयोजिका की वंदना सिन्हा ने महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर सरकार की नीति को गलत बताया। उन्होंने कहा कि बलौदाबाजार जिले के सरसींवा में हालही में 2 छात्राओं को बंधक बनाकर गैंगरेप किया। लेकिन पीड़िता के परिजनों की सुनवाई तत्काल नही हुई। जब घटना घटित हुआ हुई तब पुलिस हरकत में आई। जिससे साफ जाहिर होता है कि सरकार का पुलिस के ऊपर कोई लगाम नही है जिससे इस तरह की घटना सामने आ रही है। सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर विभा ने कहा कि जल्द सरकार यदि महिलाओं के ऊपर हो रहे शोषण पर ध्यान नही दी। तो महिला और युवा मोर्चा के सदस्यों द्वारा प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मंजू वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मारकंडे, पूर्व विधायक लक्ष्मी बघेल, जिला उपाध्यक्ष नीलम सोनी, जिला अध्यक्ष डॉ सनम जांगडे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ अजय राव, साहू समाज के जिलाध्यक्ष धनंजय साहू, मीडिया प्रभारी रितेश श्रीवास्तव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button