अनूपपुर

पसान मंडल में भाजपा जिला अध्यक्ष का किया गया स्वागत

अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी मंडल पसान द्वारा रविवार को भाजपा अनूपपुर जिले के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का स्वागत समारोह भालूमाड़ा के कोतमा कॉलरी क्लब में आयोजित किया गया। जहां भाजपा मंडल पसान के कार्यकर्ताओं ने अपने नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष का स्वागत गर्मजोशी के साथ ढोल नगाड़े व पटाखे फोड़कर उनकी अगुवाई की। इस अवसर पर भाजपा मंडल पसान युवा मोर्चा महिला मोर्चा पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जाति मोर्चा किसान मोर्चा आईटी सेल सहित समस्त मोर्चा के कार्यकर्ता पदाधिकारी जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम का माल्यार्पण कर उनका आत्मीय स्वागत करते हुए उनका सम्मान किया। भाजपा मंडल पसान के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ त्रिवेदी ने भाजपा जिला अध्यक्ष का शाल श्रीफल व माल्यार्पण कर स्वागत किया। वहीं युवा मोर्चा ने भी शाल श्रीफल भेंटकर जिला अध्यक्ष का स्वागत किया। इस अवसर पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को सेव फल से तोला गया। स्वागत सम्मान समारोह के अवसर पर जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल गुप्ता, राम अवध सिंह, रामदास पुरी, शिवराज त्रिवेदी, उमेश मिश्रा, अशोक लाल, भागीरथी पटेल, श्रीमती वंदना पटेल, श्रीमती शांति सोनी, श्रीमती अनीता चैहान सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे जिनका भी स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ त्रिवेदी राम अवध सिंह रामदास पुरी अशोक लाल भागीरथी पटेल व पदाधिकारियों ने अपने उद्बोधन में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को बधाई शुभकामनाएं देते हुए संगठन को नित नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए बात कही और सभी ने उम्मीद लगाई कि नवनियुक्त जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में एक बार फिर से पूरे जिले में भाजपा संगठन और अधिक मजबूत व संगठित होगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को नई दिशा देने अच्छा नेतृत्व करने व सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की बात कही साथ ही उम्मीद भी जताई कि नए जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में एक बार पुनः पसान में वर्ष 2012 की तरह पार्टी की पुनरावृत्ति हो संगठन में हर कार्यकर्ता की जवाबदेही होती है इसमें अपना पराया नहीं होना चाहिए संगठन का हर कार्यकर्ता महत्वपूर्ण होता है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम ने कहा कि हर कार्यकर्ता को आदर सम्मान मिले कार्यकर्ता की योग्यता के आधार पर उसे अवसर मिलता है स्वयं के मूल्यांकन और पार्टी के मूल्यांकन में अंतर होता है किसी भी कार्यकर्ता का परिश्रम पसीना बयां नहीं होगा आपने कहा कि एक समय हमारे लिए पसान क्षेत्र चुनौती था लेकिन आज जिस तरह से हमारा संगठन मजबूत हुआ है अब विरोधियों के लिए चुनौती है अपने कार्यकर्ता के लिए पूरा संगठन हर समय साथ खड़ा रहेगा पसान में वर्ष 2012 की तरह वापसी होगी जिसके लिए हर कार्यकर्ता तैयार रहे।