अनूपपुर

दैहिक शोषण से किशोरी बनी माॅं

रिपोर्टर@देवानंद विश्‍वकर्मा

अनूपपुर। थाना भालूमाड़ा क्षेत्र के अंतर्गत पसान की रहने वाली किशोरी बालिका उम्र 15 वर्ष जिसका दैहिक शोषण पिछले होली के समय से पड़ोस का ही रहने वाला नाबालिग युवक राजा पनिका पिता लाला पनिका उम्र 16 वर्ष करता रहा। 15 साल की किशोरी बालिका पूजा (परिवर्तित नाम) ने अपने शिकायत ने बताया कि पड़ोस का ही रहने वाला राजा पनिका उसके साथ जबरदस्ती होली के समय से ही लगातार दैहिक शोषण करता रहा और वह इसी बीच गर्भवती हो गई। लोक लाज के भय से उसने इसकी जानकारी किसी को नहीं दी जब उसकी तबीयत बिगड़ गई तो परिजनों ने उसे कोतमा चिकित्सालय इलाज के लिए ले गए जहां पर उसने एक बच्ची को जन्म दिया है। चिकित्सालय की तहरीर पर 30 दिसम्बर 2019 को भालूमाड़ा पुलिस ने जांच किया तो सारी हकीकत सामने आई इसके पश्चात पुलिस ने अपराध क्रमांक 552/19 धारा 376 (2) (1) ताजी राते हिंद 3,4,5,6 पास्को एक्ट कायम कर आरोपी राजा पनिका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Related Articles

Back to top button