अनूपपुर

बस पेड़ से जा टकराया, लगभग 7 यात्री घायल

अनूपपुर। कोतवाली अंतर्गत 8 जनवरी 2020 को लगभग 12 अमरकंटक मार्ग मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के कार्यालय के पास शहडोल से जबलपुर एवं अनूपपुर होकर चलने वाली नफीस ट्रांसपोर्ट की बस एमपी 18 पी 0624 दुर्घटना ग्रस्त हो गई है। इस बस में सवार लगभग 6-7 यात्री घायल होने की जानकारी मिली। उक्त घायलों को जिला चिकित्सालय अनूपपुर में भर्ती कराया गया है जो घायल नही थे वो रात में ही अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए गाड़ी अनियंत्रित होकर रोड से नीचे घुस गई। दुर्घटना किस कारण से हुए अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पायी। इस घटना होने के बस चालक मौके से फरार हो गया। उक्त स्थान पर लगा पेड़ से टकराने पर बस के सामने की कांच एवं पीछे की बम्फर क्षति हुआ है। कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुॅचकर मामले की विवेचना कर रही है।