अनूपपुर

सड़क दुर्घटना से बचाव के लिये गौ रक्षा वाहिनी की अभिनव पहल, सड़को पर घूमने वाले गौवंशो को बांधी गई रेडियम पट्टी

एनएच सहित चौक चौराहों में आये दिन होती है दुर्घटना

मनेन्द्रगढ़। गौ रक्षा वाहिनी द्वारा अनोखी पहल करते हुए मनेन्द्रगढ़ में नेशनल हाइवे सहित अन्य चौक चौराहों पर घूमने वाले गौवंशो को दुर्घटना से बचाने के लिये रेडियम पट्टी बांधी गयी। गौ रक्षा वाहिनी के अध्यक्ष अनुराग दुबे द्वारा पिछले सात साल से बैकुंठपुर में गौ एवं गौवंशो की रक्षा के लिए अभियान चलाया जा रहा है। वह खुद अपने घर पर लावारिश गौवंश को रख कर सेवा करते हैं साथ ही इनकी संस्था द्वारा गौवंश के लिये रोटी बैंक चलाया जा रहा है जिसमे रोजाना घरों से रोटी का कलेक्शन ई बैटरी रिक्शा द्वारा किया जाता है। इसी के तहत अब मनेन्द्रगढ़ में भी पहल करते हुए सड़कों पर घूमने वाले गौवंशो को रेडियम बेल्ट बांधा जा रहा है। सड़क पर घूमने वाले पशुओ को रात के अंधेरे में दुर्घटना का शिकार होना पड़ता था जिससे कई बार वाहन चालक भी दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं और असमय उनकी मृत्यु तक हो जाती है। पशुओ में रेडियम बेल्ट लगा होने के कारण काफी दूर से ही वाहन चालकों को दिख जाता है। गौ रक्षा वाहिनी के जिलाध्यक्ष अनुराग दुबे ने बताया कि उनका यह अभियान लगातार चलता रहेगा। उनके इस अभियान में सतीश गुप्ता, गोपाल गुप्ता, सराफत अली, शिव केवट, विजय मिश्रा का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button