Breaking News

संतोष चौरसिया

*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर पालिका परिषद पसान में किया गया महिला चैंपियन का सम्मान*
*डॉक्यूमेंट्री दिखा कर दी महिलाओं को कानून व स्वच्छता की जानकारी,*
संतोष चौरसिया
जमुना कोतमा आज दिनांक 8 मार्च 2020 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अनूपपुर जिले के नगर पालिका परिषद पसान प्रांगण में मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान समारोह आयोजित कर मनाया गया इस दौरान डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से महिलाओं को कानून की जानकारी दी गई व साथ ही स्वच्छता के संबंध में सभी को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई
इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती सुमन राजू गुप्ता अध्यक्ष नगर पालिका परिषद पसान के साथ रामसेवक हलवाई मुख्य नगरपालिका अधिकारी व राधाबाई चौधरी रईसा बेगम कमला केवट आदि सैकड़ों की संख्या में महिला शक्ति उपस्थित रहे जहां पर महिला चैंपियंस का सम्मान किया गया वह हम समान तो भारत समान कार्यक्रम का आयोजन किया गया डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से महिलाओं को कानून के संबंध में जानकारी दी गई जिसमें संविधान के दायरे में रहकर कानून बनाए जाते हैं जो कि गरीब अमीर सभी पर समान लागू होता है और कहा गया कि भारत देश में सभी लोग कानून के दायरे में रहकर उसका सम्मान करें कार्यक्रम में डॉ राकेश रंजन ने सभी को अंतरराष्ट्रीय विश्व महिला दिवस के संबंध में कहा कि इससे पूरे विश्व में मनाया जाता है लेकिन हम भारत के लोग इसे संस्कृति के हिसाब से प्रतिदिन मनाते हैं और महिलाओं के अधिकारों के अधिकार के बारे में बताया जिसमें उत्पीड़न पर सेक्शन कानून पुनर विवाह कानून पंचायत व नगरी निकाय में 50% महिलाओं की भागीदारी और साथ ही कहा कि कानून के अलावा समाज को संचालित करने के लिए भी समाज का कानून है जिसे हम सभी को मानना चाहिए और उन्होंने सभी को स्वच्छता के संबंध में जानकारी दी डॉक्यूमेंट्री में यह गाना छाया रहा कि स्वच्छ भारत का इरादा कर लिया हमने देश से अपने वादा इरादा कर लिया हमने और इसी के तहत क्लियर ग्रीन इंडिया बनाने का संकल्प लिया गया वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेंद्र गुप्ता उर्फ राजू गुप्ता ने कहा कि महिलाओं को फर्क होना चाहिए कि वह महिला है और उन्होंने महिषासुर का उदाहरण देते हुए बताया कि महिला देवी माता ने ही महिषासुर का वध किया था इसी तरह श्रीमती चौरसिया उदय प्रताप सिंह ने भी अपने-अपने विचार रखे कार्यक्रम का सफल मंच संचालन जय त्रिपाठी के द्वारा किया गया

Related Articles

Back to top button