अनूपपुर। जिले में पुष्पराजगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम मझौली में हाथियों के झुंड ने 1 घंटे में 3 लोगों को रौंदा, तीनों की घटनास्थल पर मौत हो गई। जिसमें दो महिला में कुंती बाई उम्र 50 वर्ष, जानकी उम्र 30 वर्ष एवं पुरूष में प्रेम सिंह उम्र 60 निवासी मझौली की थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनो लोग कृषि कार्य हेतु घर से निकले थे रास्ते में ही हाथियों के दल ने रौंदकर उनकी जीवन लीला समाप्त कर दी है। घटना की सूचना पर राजेंद्रग्राम की वन विभाग, राजस्व एवं पुलिस विभाग की टीम पहुंची। जिसके बाद मृतको के शव का पंचनामा बनाते हुए उनके परिजनो को सौंप दिया। वन अधिकारियों ने कहा कि इस घटना पर परिवार जनो को मुआवजा राशि दी जायेगी तथा उनके परिवार के भरण-पोषण की भी व्यवस्था की जायेगी। हाथियों का दल डिंडौरी जिले की सीमा में है। वनकर्मियों ने आसपास क्षेत्र के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई।