72 गरीब परिवारों को धेनुसेवा संस्थान के द्वारा पहुॅंचाया गया खाद्य सामग्री
अमरकंटक में भाजपा कार्यकर्ता एवं समाजसेवी गरीबो का भर रहे है पेट

रिपोर्टर@देवानंद विश्वकर्मा
अनूपपुर। जहाँ एक ओर पूरा देश कोरोना वायरस कोविड-19 के खिलाफ जंग लड़ रहा है सारे लोग लॉकडाउन के दौरान अपने-अपने घरों में महफूज है। वही अमरकंटक में भाजपा मंडल के कार्यकर्ता समाजसेवियों द्वारा पवित्र नगरी अमरकंटक में दूर-दराज से आये हुये तीर्थ यात्रीयो परिक्रमावासी जो लॉकडाउन के दौरान फॅसे हुए है एवं गरीब मजदूर जरूरत मंद ब्यक्तियो को प्रतिदिन दोनों टाइम भोजन व चाय नाश्ता की समुचित ब्यवस्था भाजपा मंडल अमरकंटक के तत्वाधान में प्रकाश द्विवेदी(विक्की) के द्वारा अपनी टीम के साथ मिलकर जरूरत मंद भूखो को भोजन मुहैया कराकर मानवता की सेवा में अपनी सहभागिता निभा रहे है उनके साथ अंकित साहू अतुल द्विवेदी अमित साहू समीर साहू सूरज साहू नितिन अग्रवाल मथुरा मिश्रा पिंकू राजपूत सहित अन्य कई समाजसेवियो ने इस पुनीत कार्य मे बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे है साथ ही लोगो को कोरोना वायरस जैसी गंभीर बीमारी के बचाव एवं उपचार हेतु लोगो को जागरूक भी कर रहे है नगरवासियों को सलाह दी जा रही है की आप लोग अपने अपने घरों में ही रहे सोशल डिस्टेंस का पालन करें।
मृत्यंजय आश्रम का योगदान सदैव से रहा सराहनीय
पवित्र नगरी अमरकंटक में स्थित मृत्युंजय आश्रम जहाँ साल भर भोजन के समय दोनों टाइम अपने आश्रम में आये श्रद्धालुओं परिक्रमा वासियो को निःशुल्क परम्परागत भोजन प्रदाय किया जाता है अभी लॉक डाउन के दरमियान नर्मदा क्षेत्र के आसपास जितने भी परिक्रमा वासी भिखारी वा जरूरत मंद लोग दिखाई देते है उन्हें नगर पंचायत के कर्मचारियों द्वारा अपने वाहन से मृत्युंजय आश्रम से भोजन ले जाकर प्रतिदिन उन्हें प्रदाय किया जा रहा है।
डोंगरिया के 72 परिवारों को प्रदान की गयी खाद्य सामग्री
पुष्पराजगढ़ के सुदूर कुमनी पंचायत के ग्राम डोंगरिया के 72 परिवारों को धेनुसेवा संस्थान शहडोल के द्वारा खाद्य सामग्री के साथ दैनिक उपयोग की वस्तुएँ प्रदान की गयीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार अनूपपुर जिला अन्तर्गत पुष्पराजगढ के जनजातीय बहुल ग्राम डोगरिया में धेनु सेवा संस्थान द्वारा 72 लोगों को दैनिक खाद्य सामग्री आलू , प्याज, लहसुन, मिर्च, हल्दी, नमक के साथ हाथ स्वच्छ करने के लिये डेटाल साबुन का निःशुल्क वितरण किया गया। इस अवसर पर आनंद मिश्रा, विनय बिन्नू पाण्डेय के साथ अन्य सदस्यों ने सोशल डिस्टेशिंग का पालन कराते हुए सभी के हाथों को भी सेनेटाईज किया। संस्थान के लोगों ने यह महसूस किया कि आम तौर पर लोग सहायता के लिये पका भोजन प्रदान कर रहे हैं ,जो एक वक्त का ही होता है या फिर चावल, आंटा ,दाल का वितरण करते हैं। जबकि गाँव में न्यूनतम आवश्यकता की वस्तुएँ भी बहुत जरुरी हैं। इसलिये उक्त दैनिक आवश्यकता की खाद्य वस्तुएँ वितरित की गयीं। अन्य लोगों के लिये भी धेनु सेवा संस्थान का कार्य अनुकरणीय हो सकता है।