राजनगर। देश सहित अनूपपुर जिले में लाक डाउन घोषित किया गया है, जहां सभी दुकानों सहित शराब बंद की गई है, किंतु समय क्षेत्र में महुआ शराब की बिक्री ने जोर पकड़ लिया है बताया जाता है कि क्षेत्र में विभिन्न जगहों के समय महुआ शराब की बिक्री चरम पर है जहां पर लोग झुंड में एकत्रित होकर महुआ शराब का सेवन कर रहे हैं, जहां राजनगर का सीधी दफाई एवं काली बस्ती महुआ शराब बिक्री का गढ़ बना हुआ है और बड़े पैमाने पर शराब बनाकर भेजी जा रही है तथा दुकानों में लोगों की भीड़ तो ऐसी होती है जैसे होटलों का संचालन किया जाता है। इस संबंध में जानकारी के अनुसार मोहल्ले में कुछ लोग निजी रूप से शराब बनाते हैं तो कुछ लोगों को झीमर काॅलरी निवासी एक व्यक्ति द्वारा झीमर नाले में बड़ी मात्रा में शराब बनाकर सीधी दफाई में एक व्यक्ति के माध्यम से कॉलोनियों में जगह-जगह महुआ शराब बनाकर सप्लाई किया जाता है, जो लोग बड़े पैमाने पर अपने घर में बुलाकर लोगों को शराब पिला रहे हैं इसके अलावा भी राजनगर कोयलांचल क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न जगहों पर महुआ शराब बनाई जा रही है। जिस पर रोक लगाना प्रशासन के लिए बहुत ही आवश्यक हो गया है नहीं तो प्रशासन की सारी सतर्कता एवं मेहनत छोटी सी लापरवाही के कारण बड़े परिणाम के रूप में उभर सकता है।
Related Articles
पूर्व विधायक ने वैक्सीनेशन केंद्र का किया निरीक्षण
राजनगर। कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजनगर में 18 से 44 प्लस का टीकाकरण कराया जा रहा है जहां 5 जून को 240 लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई गई इसी दौरान भारतीय जनता पार्टी कोतमा विधानसभा के पूर्व विधायक दिलीप जायसवाल आगमन वैक्सीनेशन केंद्र में हुआ जिसमें उन्होंने निरीक्षण किया और देखा कि वैक्सीनेशन लगाने […]
मुख्यमंत्री जी के आव्हान पर जिले की कई ग्राम पंचायतों ने लगाया जनता कर्फ्यू
अनूपपुर। 05 मई मुख्यमंत्री जी द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से खुद आगे आकर अपने-अपने ग्रामों में बाहरी लोगों का प्रवेश वर्जित करने के लिए जनता कर्फ्यू लगाए जाने हेतु किए गए आव्हान का ग्रामीणजन पर खासा असर हुआ है। कलेक्टर चन्द्रमोहन ठाकुर के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायतें व कोरोना वालंटियर्स के प्रयासों से कई […]
पीडीएस दुकान में सोशल डिस्टेंस का नहीं हो रहा पालन
पीडीएस दुकान में सोशल डिस्टेंस का नहीं हो रहा पालन पंकज मरावी जैतहरी lजिला प्रशासन द्वारा लॉक डाउन में राहत दिए जाने के बाद आम जनता इसका दुरुपयोग करने लगी है खासकर पीडीएस दुकानों में राशन लेने के लिए लोगों की भीड़ एकत्र हो रही है और शासन के दिशा निर्देशों की धज्जियां उड़ाई […]




