अनूपपुर

आरएसएस  व सेवाभारती के स्वयंसेवकों द्वारा चलाया जा रहा है गरीबों के बीच भोजन वितरण अभियान

आरएसएस  व सेवाभारती के स्वयंसेवकों द्वारा चलाया जा रहा है गरीबों के बीच भोजन वितरण अभियान

आरएसएस  व सेवाभारती के स्वयंसेवकों द्वारा चलाया जा रहा है गरीबों के बीच भोजन वितरण अभियान
कमलेश मिश्रा 9644620219
बिजुरी ।कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरों के मद्देनजर लगाए गए राष्ट्रव्यापी लॉक डाउन के बीच देशभर में गरीबों तथा लाचार जनों तक राहत-सहायता पहुंचाने का अभियान विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं तथा सरकारी स्तर द्वारा जारी है।बिजुरी में आरएसएस एवम सेवा भारती के साथ अन्य अनुषांगिक संघठन के द्वारा जरूरतमंदों के बीच भोजन का वितरण किया जा रहा है।बिजुरी स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े लोग आमजनों के बीच जाकर जरूरतमंदों का पता लगाकर उनकी सहायता में तत्पर है।बिजुरी के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े एवम सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विधायल के व्यवस्थापक अजय शुक्ला ने बताया कि के प्रारंभिक दिनों से अभी तक तथा लॉक डॉउन की समाप्ति तक आरएसएस के द्वारा नगर में रहने वाले गरीबों तथा लाचारों के लिए भोजन वितरण का कार्यक्रम जारी रहेगा।शुक्ला ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित संस्था है।आज कठिन दौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जैसी विश्वस्तरीय संस्था पूरे देश में सहायता राहत का कार्य कर रही है।इसके पूर्व भी देश में जब-जब कोई विपदा आई है तो आरएसएस के स्वयं सेवकों द्वारा राहत तथा बचाव का अभियान चलाया जाता रहा है।शुक्ला ने बताया कि 1500 पैकेट खाना प्रतिदिन सेवा बस्तियों में विद्यालय के वाहन के माध्यम से पहुचाने का कार्य 50 से 70 के बीच स्वयंसेवको द्वारा प्रतिदिन किया जा रहा है।पूरा कार्य संघनिष्ट कार्यकर्ताओ के सहयोग से किया जा रहा है।प्रतिदिन सेवा बस्तियों जैसे वार्ड नम्बर 03 मैर टोला,नवाडीह,गलैया टोला,अर्जुन घाट कुड़कु दफाई, उड़िया बस्ती,पंखा दफाई,पानी टँकी टोला,सी एम पी डी आई कैम्प सहित दर्जनों सेवा बस्तियों में भोजन वितरण किया जा रहा है।

व्यवस्था प्रमुख खण्ड संघ चालक शिव प्रसाद गुप्ता,नगर कार्यवाह अभिषेक गुप्ता, विकास रजक, दीपक गुप्ता, रवि प्रजापति, सोमू मंडल,एस पी तिवारी, मनीष अग्रवाल,राम निवास तिपाठी,प्रदीप अग्रवाल,ओमकार दुबे,संजय जैन अजय रैदास गोपाल सिंह सूरज सोनी, संजय रजक, हरि प्रसाद, पुष्पेंद्र नामदेव ,अजीत सिंह ,सूरजभान राहुल सिंह, रोशन सिंह ,शंभू कोल राहुल दीवान तुलसीदास अग्रवाल रामशरण नामदेव , तुलसीदास अग्रवाल ,के. एल .साहू,शिव प्रसाद वर्मन,ओमकार पनिका ,शनि कोल,छोटू गिरी,श्री मति दास केवट देववती,विजय सोनी और नगर टोली के साथ लगातार सेवा कार्य अनवरत किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button