पसान अटल आपदा रसोई में युवा मोर्चा की टीम कर रही गरीबों की सेवा. भालूमाड़ा—— देशभर में कोरोना संक्रमण के खतरे से बचाव के लिए केंद्र सरकार द्वारा लाक डाउन किया गया है जिससे आम लोग अपने घर से बाहर नहीं निकल पा रहे इस स्थिति में समाज का सबसे गरीब तबका जिसके पास रोज कमाना रोज खाना ही उनकी जिंदगी का हिस्सा है लॉक डाउन होने से ऐसे लोगों को मदद उनके भोजन की व्यवस्था के लिए भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन द्वारा प्रदेश भर में आपदा रसोई के माध्यम से इन गरीबों के भोजन की व्यवस्था कराई जा रही है जिससे कोई भी गरीब भूखा ना रहे । प्रदेश संगठन के इसी मंशा को पूरी तरह पालन करने के लिए नगरपालिका पसान क्षेत्र में भी एस ई सी एल हाई स्कूल भालूमाडॉ में विगत 2 अप्रैल से अटल बिहारी बाजपेई आपदा रसोई का संचालन भाजपा मंडल पसान अध्यक्ष सिद्धार्थ त्रिवेदी व भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के द्वारा किया गया है। जहां प्रतिदिन 800- 900 लोगों के लिए भोजन बनाकर उसे पैक कर नगरपालिका क्षेत्र के 18 वार्डों में प्रतिदिन घर घर जाकर वितरण किया जा रहा है। इस अटल आपदा रसोई में जहां भाजपा मंडल पसान की टीम इस सेवा कार्य में लगी है वही भाजपा युवा मोर्चा मंडल पसान के युवा कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे अहम है युवा मोर्चा के मंडल पसान अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह एवं पसान नगर पालिका प्रभारी राम अवध सिंह के निर्देशन में पसान के समस्त वार्डों के युवा मोर्चा कार्यकर्ता श्री राम जी की वानर सेना की तरह अपना श्रमदान प्रारंभ से ही कर रहे हैं अटल आपदा रसोई में भोजन बनाने से लेकर भोजन के पैकेट को घर-घर बांटने का पूरा काम युवा मोर्चा की टीम कर रही है रसोई में सुबह 10–11 बजे तक भोजन तैयार कर प्रतिदिन लगभग 800 –900 पैकेट तैयार करना फिर हर वार्ड में दो दो युवा कार्यकर्ता अपने साधन से ले जाकर समय से गरीबों को खाना उनके घर घर बांटने का काम करते हैं। रसोई में इन युवा कार्यकर्ताओं की मेहनत है कि पसान में निरंतर उन गरीबों की सेवा कर रहे हैं जिनके पास इस आपदा में कोई सहारा नहीं है घर घर खाना बांटने के साथ ही उनका हाल समाचार लेना उनकी अन्य परेशानियों का भी हल करने का प्रयास युवा मोर्चा के कार्यकर्ता करते हैं। इन कार्यकर्ताओं में स्वयं भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल पसान के अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ,सर्वेश पांडे ,हसन अंसारी, दुर्गा सिंह ,सचिन जैसवाल, हर्षवर्धन सिंह, ऋषिकेश सिंह, सिककू सिंह रवि केवट ,मनोज पटेल, राजू, जैनुल ,पंकज ,विनीत, विनय ,बलराम, सागर, कमलेश ,चमन ,आदित्य, बाबूलाल ,संजय ,महेंद्र, निक्की ,मोनू केवट ,अरुण पांडे, शिवम ,लाल बहादुर, आशु ,रंजीत ,एकरामुल हक, अब्दुल कलाम ,कैसर भाई ,इन्द्र लाल केवट, अन्दू केवट ,ननका साहू, रामचरण ,सहित समस्त भाजपा एवं युवा मोर्चा व अन्य प्रकोष्ठ के पदाधिकारी कार्यकर्ता अपना सहयोग प्रतिदिन प्रदान करते हैं।
सुरेश शर्मा

पसान अटल आपदा रसोई में युवा मोर्चा की टीम कर रही गरीबों की सेवा.
भालूमाड़ा—-— देशभर में कोरोना संक्रमण के खतरे से बचाव के लिए केंद्र सरकार द्वारा लाक डाउन किया गया है जिससे आम लोग अपने घर से बाहर नहीं निकल पा रहे इस स्थिति में समाज का सबसे गरीब तबका जिसके पास रोज कमाना रोज खाना ही उनकी जिंदगी का हिस्सा है
लॉक डाउन होने से ऐसे लोगों को मदद उनके भोजन की व्यवस्था के लिए भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन द्वारा प्रदेश भर में आपदा रसोई के माध्यम से इन गरीबों के भोजन की व्यवस्था कराई जा रही है जिससे कोई भी गरीब भूखा ना रहे ।
प्रदेश संगठन के इसी मंशा को पूरी तरह पालन करने के लिए नगरपालिका पसान क्षेत्र में भी एस ई सी एल हाई स्कूल भालूमाडॉ में विगत 2 अप्रैल से अटल बिहारी बाजपेई आपदा रसोई का संचालन भाजपा मंडल पसान अध्यक्ष सिद्धार्थ त्रिवेदी व भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के द्वारा किया गया है।
जहां प्रतिदिन 800- 900 लोगों के लिए भोजन बनाकर उसे पैक कर नगरपालिका क्षेत्र के 18 वार्डों में प्रतिदिन घर घर जाकर वितरण किया जा रहा है।
इस अटल आपदा रसोई में जहां भाजपा मंडल पसान की टीम इस सेवा कार्य में लगी है वही भाजपा युवा मोर्चा मंडल पसान के युवा कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे अहम है
युवा मोर्चा के मंडल पसान अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह एवं पसान नगर पालिका प्रभारी राम अवध सिंह के निर्देशन में पसान के समस्त वार्डों के युवा मोर्चा कार्यकर्ता श्री राम जी की वानर सेना की तरह अपना श्रमदान प्रारंभ से ही कर रहे हैं
अटल आपदा रसोई में भोजन बनाने से लेकर भोजन के पैकेट को घर-घर बांटने का पूरा काम युवा मोर्चा की टीम कर रही है रसोई में सुबह 10–11 बजे तक भोजन तैयार कर प्रतिदिन लगभग 800 –900 पैकेट तैयार करना फिर हर वार्ड में दो दो युवा कार्यकर्ता अपने साधन से ले जाकर समय से गरीबों को खाना उनके घर घर बांटने का काम करते हैं।
रसोई में इन युवा कार्यकर्ताओं की मेहनत है कि पसान में निरंतर उन गरीबों की सेवा कर रहे हैं जिनके पास इस आपदा में कोई सहारा नहीं है घर घर खाना बांटने के साथ ही उनका हाल समाचार लेना उनकी अन्य परेशानियों का भी हल करने का प्रयास युवा मोर्चा के कार्यकर्ता करते हैं।
इन कार्यकर्ताओं में स्वयं भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल पसान के अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ,सर्वेश पांडे ,हसन अंसारी, दुर्गा सिंह ,सचिन जैसवाल, हर्षवर्धन सिंह, ऋषिकेश सिंह, सिककू सिंह रवि केवट ,मनोज पटेल, राजू, जैनुल ,पंकज ,विनीत, विनय ,बलराम, सागर, कमलेश ,चमन ,आदित्य, बाबूलाल ,संजय ,महेंद्र, निक्की ,मोनू केवट ,अरुण पांडे, शिवम ,लाल बहादुर, आशु ,रंजीत ,एकरामुल हक, अब्दुल कलाम ,कैसर भाई ,इन्द्र लाल केवट, अन्दू केवट ,ननका साहू, रामचरण ,सहित समस्त भाजपा एवं युवा मोर्चा व अन्य प्रकोष्ठ के पदाधिकारी कार्यकर्ता अपना सहयोग प्रतिदिन प्रदान करते हैं।