अनूपपुर। कोरोना संक्रमण महामारी के कारण सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बैठक किया गया। जिसमें शहडोल संसदीय क्षेत्र के सांसद हिमाद्री सिंह, जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम एवं नारेन्द्र मरावी पूर्व आयोग अध्यक्ष आजजा के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं के आरोग्य सेतु एप के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा हर पंचायत स्तर में बाहर से आये मजदूरों को सूची बनाये जाने की बात कही गई तथा पंचायत में कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर उनके बारे में जानकारी लेने के लिये आदेष दिये। इस बैठक में राजेन्द्रग्राम के मंडल अध्यक्ष प्रमोद मरावी, चेतन अग्रवाल, विनोद सिंह, मुन्ना लाल गुप्ता, जयहिन्द दुबे गजेंद्र रजक, संजीत सोनवानी, धर्मेंद्र जैसवाल, कुंती सिंह, सरद द्विवेदी उपस्थित थे।