राजेन्द्रग्राम। ग्राम पंचायत महोरा में विगत दिनों पंचायत कर्मी व ग्रामीणों के बीच वाद विवाद की स्थिति निर्मित हुई, वँहा उपस्थित कुछ ग्रामीणों द्वारा मस्टररोल जैसे सरकारी दस्तावेज फाड़ने की घटना को अनजाम दिया गया यह आरोप पंचायत अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों ने अरोप लगाया है और घटना से क्षुब्ध होकर आज एसडीएम कार्यालय पहुंचे जंहा मध्यप्रदेश सचिव संघ के बैनर तले ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि आरोपियों पर न्याय संगत कार्यवाही की जाए साथ ही आगे किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। ज्ञात हो कि ग्राम पंचायत महोरा सचिव के साथ मारपीट की घटना प्रकाश में आई थी तब ग्राम पंचायत महोरा में शराबियों ने जमकर उत्पात मचाया। वहां पदस्थ सचिव ने बताया कि मैं और मेरे साथी पंचायत भवन में कुछ सरकारी दस्ता वेज का काम कर रहे थे, तभी अचानक उपद्रवी तत्व शराब पीकर पंचायत में आकर मेरे साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मारपीट व धमकी देने लगे एवं शासकीय रिकॉर्ड मस्टररोल, कैशबुक, जाँबकार्ड जैसे, अन्य रिकॉर्डों को भी इनके द्वारा फाड़ दिया गया। इसके बाद आरोपियों ने सारी हदें पार करते हुए जहां ग्रेवल रोड का निर्माण कार्य चल रहा था वहां पर लगे मजदूर एवं मेट के साथ भी अभद्रता पूर्णं व्यवहार किया गया। तब इस सबंध में लिखित शिकायत जनपद पंचायत सीईओ पुष्पराजगढ़ को दिया है। शिकायत के बाद सीईओ मुद्रिका सिंह पटेल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पंचायत सचिव के साथ हुई अर्भद्रता के सबंध में थाना राजेन्द्रग्राम में लिखित शिकायत देकर दोषियों के खिलाप दंडनात्मक कार्यवाही करने की मांग की है।
Related Articles
एसईसीएल मुख्यालय में मनाया गया नर्सेस डे
बिलासपुर। एसईसीएल इंदिरा विहार स्थिति औषधालय में प्रमुख चिकित्सा सेवाएँ डा.(श्रीमती) प्रतिभा पाठक के मुख्य आतिथि, मुख्य चिकित्सा अधिकारी इंदिरा विहार औषधालय डा. एस.डी. मिश्रा एवं वसंत विहार डिस्पेंसरी की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. (श्रीमती) विजयलक्ष्मी धान, डा. अरिहन्त जैन, डा. संजीवनी पाणीग्रही, डा. वीएन सिंह, डा. पारूली साहू, डा. के सूत्रधार, डा. (श्रीमती) अलका […]
सड़के दुरूस्त करने के साथ विधिवत आवागमन सुनिश्चित करने के कलेक्टर ने दिए निर्देश
दुर्गा उत्सव एवं दशहरे को शांति एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने का लिया गया निर्णय अनूपपुर। आगामी त्योहार नवरात्रि पर्व दुर्गा उत्सव एवं दशहरे को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाए जाने हेतु गुरुवार शाम कलेक्ट्रैट सभागार में कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में […]
देश के विरुद्ध कालरी अधिकारी द्वारा अनर्गल टिप्पणी थाने में अपराध दर्ज
देश के नागरिकों को बदनाम कर रहे जिम्मेदार पद पर बैठे कालरी अधिकारी आहत होकर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट बदरा-जमुना। कोल इंडिया के सहायक कंपनी एसईसीएल के जमुना कोतमा क्षेत्र के अंतर्गत वर तराई खदान में पदस्थ सब एरिया मैनेजर के द्वारा व्हाट्सएप पर मोदी और ट्रंप के भाषण खत्म होने के बाद अनर्गल […]




