छत्तीसगढ़

सीमेंट कांक्रिट सड़क निर्माण हेतु कलेक्टर कोरबा को एसईसीएल द्वारा 39.84 करोड़ की पहली किस्त का वित्तीय सहयोग किया गया प्रदाय

राजेश सिंह

बिलासपुर। एसईसीएल अपने स्थापना काल से ही वशवर्ती क्षेत्रों में मूलभूत संरचना के विकास हेतु सकारात्मक प्रयास करता रहा है। इसी कड़ी में नागरिकों व वाहनों के आने-जाने के लिए सुचारू सुविधा प्राप्त हो इस उद्धेश्य से एसईसीएल ने हरदी बाजार से तरड़ा एवं सर्वमंगला होते हुए इमलीछापर तक कुल 27.19 किलोमीटर के सड़क निर्माण के अपना वित्तीय सहयोग प्रदाय किया है। 27.19 किलोमीटर के इस सड़क निर्माण में कुल 199.20 करोड़ रूपये का व्यय होगा। इस सड़क निर्माण के अंतर्गत इमलीछापर से लेकर सर्वमंगला चैक तक कल 5.55 किलोमीटर 4 लेन सिमेन्ट क्रांकिट सड़क का निर्माण होगा एवं शेष 21.64 किलोमीटर 2 लेन सीमेंट कान्क्रिट सड़क का निर्माण होगा। यह सम्पूर्ण कार्य कोरबा जिला प्रशासन द्वारा सम्पादित किया जाएगा। इस तारतम्य में आज दिनांक 19.06.2020 को कल व्यय में से 39.84 करोड़ रूपये की पहली किस्त का चेक कलेक्टर कोरबा श्रीमती किरण कोशल (आईएएस) को सौंपा गया। इस अवसर पर एसईसीएल की ओर से महाप्रबंधक (सिविल) मुख्यालय बिलासपुर व्हीपीएस भल्ला, मुख्य प्रबंधक (सिविल) मुख्यालय बिलासपुर एसी. महाराणा, एस.ओ. सिविल कोरबा क्षेत्र डी.के. दीक्षित उपस्थित थे। 27.19 किलोमीटर के उक्त सीमेंट क्रांकिट सड़क निर्माण से कोरबा शहर के बीच से कोयला परिवहन बंद हो जाएगा। इस सड़क के निर्माण से जन सामान्य को आने-जाने में सुविधा प्राप्त होने के साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी एवं पर्यावरण प्रदूषण में भी कमी आएगी।

Related Articles

Back to top button