Breaking News

संतोष चौरसिया

*बकरी चरा रहे 60 वर्षीय की टांगी से मारकर हत्या*
*मामला ग्राम छोहरी का आरोपी गिरफ्तार*
संतोष चौरसिया
जमुना कोतमा अनूपपुर जिले के थाना भालूमाडा के अंतर्गत ग्राम छोहरी में एक 60 वर्षीय वृद्ध की बकरी को गाली देने पर एक अन्य युवक द्वारा अपने को गाली समझ लेने के विवाद पर उसकी टांगी से मारकर हत्या कर दी गई
भालूमाडा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 22 जून 2020 को मृतक गोहिला प्रसाद चौधरी पिता स्वर्गीय समारू चौधरी उम्र 60 वर्ष निवासी छोहरी जोकि अपने घर से बकरी चराने फाटक के पास गोडान खेत्र गया था शाम 4 बजे मेरी बकरी भाग रही थी जिसे मैं गाली देते हुए वापस बुला रहा था तभी गांव का दीपक चौधरी पिता चेतन चौधरी वहां से जा रहा था जो कहने लगा कि मेरे को गाली क्यों दे रहे हो और मुझे मां बहन की गाली गलौज करने लगा तब मैंने कहा कि मुझे गाली क्यों दे रहे हो और मैंने मना किया तो मेरा कालर पकड़कर पटक दिया और मेरे हाथ में रखें टांगी को छीन कर मुझे टांगी से व लात मुक्का से मारपीट करने लगा मैं वृद्ध होने के कारण अपना बचाव नहीं कर सका जिस से सिर गाल व दाहिने पैर पर गंभीर चोट करते हुए कह रहा था कि आज तुझे जिंदा नहीं छोडूंगा तब मुझे घायल अवस्था में जमीन पर गिरा छोड़कर भाग गया कुछ देर बाद मेरी पत्नी दुनिया भाई लड़का महेश चौधरी आए और मुझे 108 एंबुलेंस से परासी अस्पताल इलाज हेतु लेकर आए उसी दौरान घटना की जानकारी मैंने उनको दी एकसरा वगैरह करने के बाद उसे गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय अनूपपुर के लिए रेफर कर दिया गया जहां पर उसकी मौत हो गई जिस पर सव का पीएम पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया गया आरोपी दीपक चौधरी पिता चेतन चौधरी उम्र 15 वर्ष निवासी छोहरी के विरुद्ध पुलिस ने धारा 294 323 506 302 कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है पूरे मामले की जांच स्वयं थाना प्रभारी रामनाथ आर्मो के द्वारा की जा रही है
इनका कहना है
मामूली विवाद में कुल्हाड़ी से हत्या की गई है जिस पर अपराध कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है आगे की कार्यवाही चल रही है
रामनाथ आर्मो
थाना प्रभारी भालूमाडा

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button