अनूपपुर

जनता की भावना को देखते हुए हमने सरकार बनाई-फग्गन सिंह कुलस्ते

केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने जन प्रतिनिधि सम्मेलन को किया संबोधित

राजेश सिंह
अनूपपुर। केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते अनूपपुर जिले के अल्प प्रवास पर पहुॅचे और उन्होने 27 जून को जमुना काॅलरी बंकिम बिहार में आयोजित कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में अनूपपुर विधानसभा के सभी मंडलो से निर्वाचित जनप्रतिनिधि व पूर्व कार्यकर्ता व पदाधिकारी सभी लोग उपस्थित रहे। केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के अनूपपुर आगमन पर जिला मुख्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम पूरी टीम के साथ उनका भव्य स्वागत किया तो वहीं कोयलांचल की धरा पर पहुॅचने पर बदरा गेट में फुनगा मंडल के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। इसके पष्चात् लगभग 4 बजे बदरा से जमुना बंकिम बिहार कार्यक्रम स्थल के बीच जगह-जगह पर भाजपा के मोर्चा प्रकोष्ठो के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत वंदन किया गया। सम्मेलन में मुख्य रूप से प्रदेश के उपाध्यक्ष रामलाल रौतेल, पूर्व अजजा आयोग के अध्यक्ष नरेन्द्र मरावी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिल गुप्ता, वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश द्विवेदी, पूर्व विधायक दिलीप जायसवाल, सुदामा सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष आधाराम वैश्‍य युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन्द्र सोनी, रामदास पुरी, रामअवध सिंह, सिद्धार्थ शिव सिंह, सुमन गुप्ता, अशोक लाल, उमेश मिश्रा, पसान मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ त्रिवेदी, जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह, आईटी सेल प्रभारी चंडीकांत झा के अलावा विधानसभा क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जनता को धोखा दिया कमलनाथ सरकार
केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि 15 महीने के अंदर कांग्रेस की कमलनाथ सरकार की हकीकत खुलकर सामने आ गई। जितने वादे किये थे, वह पूरा करने के बदले जनकल्याणकारी योजनाएं जो शिवराज सरकार की चलाई हुई थी उसको बंद कर दी गई थी, जिसके कारण जनता में कोहराम मंच गया। 15 महीने के अंदर ही कांग्रेस के कुशासन के कारण न केवल जनता, बल्कि कांग्रेस के विधायक भी परेशान हो गये और उन्होने भाजपा का साथ देने का निर्णय लिया। अब उपचुनाव की स्थिति निर्मित हुई और इसमें जीत दिलाना हम सब की जिम्मेदारी है जिससे प्रदेश में एक स्थित सरकार जनता के हित में काम करने के लिए कायम रहे। जनता की भावनाओं को देखते हुए हमने सरकार बनाया, क्योंकि किसान,कर्मचारी,युवा, आमजनता कमलनाथ के कार्यकाल में परेशान हो गई थी। श्री कुलस्ते ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान की तारीफ करते हुए कहा कि इनके नेतृत्व में देश व प्रदेश का विकास तेज गति से कर रहा है। कमलनाथ छिंदवाड़ा को प्रदेश की राजधानी बनाना चाह रहे थे, जिसके कारण प्रदेश के अन्य क्षेत्र विकास के मामले में पीछे छूट रहे थे। जिस तरह का लूट कांग्रेस शासन काल में हुआ वह आज भी लोग भूले नहीं है, उन्होने दिग्विजय सिंह के शासन काल के भी याद दिलाई। सभी उपस्थित कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को उपचुनाव में बिसाहूलाल सिंह को जिताने की अपील की।

पार्टी बढ़े उदेश्‍य को लेकर काम करती है-रामलाल
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामलाल रौतेल ने जनप्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित किया और कहा कि भाजपा हमेषा बढ़े उदेश्‍य को लेकर काम करती है, देश हित में जितने बढ़े फैसले हुए वह केवल देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा सरकार के ही कारण हुए है। 22 विधायको ने मध्यप्रदेष को गर्त में जाने से रोक लिया। 15 महीनो में आमजनता से लेकर पार्टी के कार्यकर्ता भी कमलनाथ की सरकार के कार्यो का एहसास किया है कि किस तरह से प्रदेश को बर्बाद करने का प्रयास किया गया। हम त्याग की भावना रखते है और सभी से अपील करते है कि उपचुनाव में अनूपपुर विधानसभा से भाजपा के प्रत्‍याशी को भारी बहुमत के साथ जीत दिलाये। जिससे प्रदेश में सरकार जनहितैषी कार्य करती रही।
पार्टी चुनाव मैदान में है-गौतम
भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेष गौतम ने आये हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि कभी भी उपचुनाव की घोषणा हो सकती है और पार्टी चुनाव के मैदान में है सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी बूथस्तर पर कार्य करने में लगे हुए है। संगठन से मिल रहे मार्गदर्शन के अनुरूप विभिन्न गतिविधियों का संचालन लगातार किया जा रहा है, भाजपा प्रत्याषी अनूपपुर विधानसभा से भारी बहुमत के साथ जीत हासिल करेगें, इसमें कोई संदेह नहीं है।

Related Articles

Back to top button