अनूपपुर। सीएम हेल्पलाईन अंतर्गत जन अधिकार के प्रकरणों में रुचि नहीं लेने के कारण म.प्र. सिविल सेवा(वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 10 अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा पुष्पराजगढ़ सुगंध प्रताप सिंह की 02 वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकी गई थी। इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी सुगंध प्रताप सिंह द्वारा अभ्यावेदन प्रस्तुत किया गया। अभ्यावेदन के संबंध में सीईओ जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ द्वारा अभिमत प्रस्तुत किया गया। प्रस्तुत अभिमत संतोषजनक होने के फलस्वरूप असंचयी प्रभाव से रोकी गई 02 वेतन वृद्धि को अपर कलेक्टर सरोधन सिंह ने निरस्त किए हैं। आपने अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा पुष्पराजगढ़ को निर्देश दिए हैं कि अपने कत्र्तव्यों के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता न बरतें।
Related Articles
जीआरपी ने गांजा सहित आरोपी को किया गिरफ्तार
अनूपपुर। रेलवे पुलिस ने 12 सितम्बर की शाम 5 बजे गांजा के आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी राज उर्फ बनाकर पिता महावीर उम्र 32 वर्ष ने उत्कल एक्सप्रेस से 12.6 कि.ग्रा. गांजा ट्रैन के माध्यम से ले जा रहा था। जिसके बाद मुखबिर की सूचना जीआरपी पुलिस ने आरोपी को गांजा […]
पुलिस पर हमला करने वालों के विरुद्ध मामला हुआ पंजीबद्ध
पुलिस पर हमला करने वालों के विरुद्ध मामला हुआ पंजीबद्ध राजेश सिंह अनूपपुरl थाना भालूमाड़ा क्षेत्र के अंतर्गत कर्फ्यू और लॉक डाउन को लेकर शनिवार की शाम पुलिस अपने दल बल के साथ भालू माड़ा मस्जिद के पास गश्त के दौरान एक व्यक्ति को नियम का उल्लंघन करने पर मारपीट कर दिया था जिस बात […]
शासकीय महाविद्यालय कोतमा में किया गया वृक्षारोपण कार्यक्रम
भालूमाडॉ। शासकीय महाराजा मार्तंड महाविद्यालय कोतमा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महाविद्यालय परिसर में रासेयो के स्वयंसेवकों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। स्वयंसेवकों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण जागरूकता एवं वृक्ष के रूप में ऑक्सीजन प्लांट निर्माण का संदेश दिया। साथ ही छात्रों द्वारा किए गए वृक्षारोपण की सुरक्षा का […]




