यूथ कांग्रेस का सत्याग्रह आंदोलन निरंतर जारी,सत्याग्रह आंदोलन के साथ ही कांग्रेस संगठन का अंतर कलह आ रहा सामने
रिपोर्टर@ समर बहादुर सिंह

राजनगर। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान मुख्यमंत्री का पुतला दहन का मामला अब जोर पकड़ता जा रहा है। जहां यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा रामनगर थाने के सामने इस मांग को लेकर सत्याग्रह आंदोलन प्रारंभ किया गया था कि जिन धाराओं के तहत यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के ऊपर पुतला दहन को लेकर मामला पंजीबद्ध किया गया था उसी धाराओं के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं के ऊपर भी मामला पंजीबद्ध किया जाए। या फिर यूथ कांग्रेसी के कार्यकर्ताओं के ऊपर पंजीबद्ध किया गया मामला वापस लिया जाए । और जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होती है हम सत्याग्रह आंदोलन जारी रखेंगे। जहां सत्याग्रह आंदोलन के शुरुआत के 3 दिन कांग्रेसी कार्यकर्ता के ऊपर पुलिस द्वारा मामला पंजीबद्ध कर दिया गया जहां पुलिस द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन का हवाला दिया गया, जिसके पश्चात यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा अपनी मांगों को लेकर प्रतिदिन चार साथियों के साथ सत्याग्रह आंदोलन जारी रखा जा रहा है चाहे दिखते कितनी भी आ रही हो पानी लगातार गिर रहा हो फिर भी कांग्रेस कार्यकर्ता अपना आंदोलन जारी रख रहे हैं। इस आंदोलन में प्रशासन ने यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की मांग भले ही न मानी हो किंतु कांग्रेस संगठन का कलह जम के सामने आ रहा है। जहां यूथ कांग्रेस के इस आंदोलन को कांग्रेस के बड़े पदाधिकारी समर्थन देने से कतरा रहे है तो सत्याग्रह आंदोलन के बीच ही कोतमा विधायक कई बार राजनगर क्षेत्र का दौरा करते हैं किंतु सत्याग्रह स्थल पर जाकर कांग्रेश के कार्यकर्ताओं को समर्थन देना उचित नहीं समझते हैं, जिसे लेकर भी क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। कुल मिलाकर इस आंदोलन में कांग्रेस के संगठन का अंतर कलह और द्वंद सबके सामने आ रहा हैं। इस आंदोलन के संबंध में जिला अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि यह आंदोलन कांग्रेस संगठन का आंदोलन नहीं है यह आंदोलन एक व्यक्ति द्वारा किया जा रहा आंदोलन है जिस गुड्डू चैहान के ऊपर मामला पंजीबद्ध हुआ है जिसके अगुवाई में आंदोलन किया जा रहा है उस गुड्डू चैहान को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पत्र क्रमांक 481/20 दिनांक 4 जून 2020 के माध्यम से कांग्रेसी सदस्यता से निकाल दिया गया है। वही इस आंदोलन को समर्थन दे रहे पूर्व जिला महामंत्री जय प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुणाल चैधरी से हमारी बात हुई है उन्होंने कहा की। गुड्डू चैहान ही अनूपपुर जिले का यूथ कांग्रेस का जिला अध्यक्ष है और इसीलिए उसे अनूपपुर जिले के विधानसभा चुनाव हेतु चुनाव प्रभारी बनाया गया है। यूथ कांग्रेस का अपना संविधान होता है उसके तहत यह यूथ कांग्रेस कार्य करती है। जेपी श्रीवास्तव ने आगे कहा कि कांग्रेस संगठन से है संगठन से कांग्रेसी नहीं ,आज गुड्डू चैहान जो यह लड़ाई लड़ रहा है वह लड़ाई अपने लिए नहीं लड़ रहा है बल्कि कांग्रेस एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए लड़ रहा है और आज इस आंदोलन को समर्थन देने के लिए कांग्रेस के बड़े पदाधिकारी खड़े नहीं हो रहे हैं वह कांग्रेस के लिए बहुत दुर्भाग्य की बात है। वही कोतमा विधायक सुनील श्राफ के समर्थक ना देने के प्रश्न पर जेपी श्रीवास्तव ने कहा कि विधायक कांग्रेस का है सुनील सराफ कोई विधायक नहीं है और सुनील श्रॉफ में यदि इतनी दम होता वह निर्दलीय चुनाव लड़ कर दिखाते इसलिए हम कार्यकर्ता जब तक दम रहेगा तब तक इस सत्याग्रह आंदोलन को चलाएंगे किसको समर्थन देना है और किसको नहीं देना है यह उन को तय करना होगा क्योंकि यह आंदोलन किसी देश की रह नहीं किया जा रहा है बल्कि कांग्रेस के लिए किया जा रहा हैक्योंकि यह राजनीति है इसमें कोई प्रशासनिक अधिकारी बनकर नहीं रहता जो पूरे 60 साल तक रहेगा। राजनीति में हर 5 वर्ष में चुनाव होता है और उस समय लोगों को इसका जवाब अवश्य देना पड़ेगा