*बेटे को डरा धमका कर पिता के खाते से धोखाधड़ी कर 4 लोगों ने निकाला 25/ 30 लाख* *पुलिस ने किया अपराध दर्ज* संतोष चौरसिया जमुना कोतमा अनूपपुर जिले के कोयलांचल नगरी में धोखाधड़ी कर लाखों रुपए हडपे जाने का मामला समय-समय पर प्रकाश में आता रहा है वर्तमान समय में भालूमाडा का ही एक मामला प्रकाश में आया है जिसमें एक सेवानिवृत्त कालरी कर्मचारी के पुत्र को डरा धमका कर उसके खाते से फोन पे के माध्यम से 25 /30 लाख रुपए निकाले जाने का मामला प्रकाश में आया है जिस पर पुलिस ने अपराध भी कायम कर लिया है फरियादी रज्जाक अली पिता नसरुद्दीन उम्र 61 साल निवासी भालूमाडि ने दिनांक 23 जुलाई 2020 को थाना प्रभारी को लिखे पत्र में बताया कि उसके पुत्र मोहम्मद मिस्बाह को डरा धमका कर ब्लैकमेल कर मेरे बैंक खाते से पैसा निकाल लिया गया है फरियादी एसईसीएल मे कार्यरत था जो दिनांक 1 जुलाई 2019 को सेवानिवृत्त हो गया उसके बाद फंड ग्रेजुएटी मिलाकर 52 लाख रुपए प्राप्त हुआ था जिसे कोतमा कालरी एसबीआई के खाता क्र10958563288 में जमा था मोहल्ले के ही मोहम्मद अलीम पिता मोहम्मद यूनुस एहसान अली पिता मोहम्मद मुस्लिम नरेंद्र पिता मंगल व एक अन्य ने मेरे लड़के मोहम्मद मिस्बाह उर्फ लाला को गांजा पिलाकर डरा धमकाकर दिनांक 20 मार्च 2020 को मेरा एटीएम कार्ड मंगवा कर अलीम अंसारी ने ₹30 हजार निकाला तथा लगातार मेरे लड़के को डरा धमका कर पैसा निकालते रहे फिर मेरे लड़के से मेरा मोबाइल मंगवाकर एटीएम को लेकर फोन पर सिस्टम बना दिए तथा डरा धमका कर अपने अपने खातों में पैसा मोबाइल से डलवा लेते थे फिर मेरे लड़के को चाकू गर्दन में रखकर जान से मारने की धमकी देकर कोतमा ले जाकर एक्सिस बैंक कोतमा में उसका खाता भी खुलवाएं जिसका पासबुक और एटीएम भी वही लोग रख लिए थे मुझे दिनांक 17 जुलाई 2020 को मेरा लड़का मोहम्मद मिस्बाह ने डरते हुए घटना की जानकारी दी तब मैं बैंक जा कर अपने बैंक खाते के संबंध में जानकारी लिया तो पता चला कि उपरोक्त चारों लोग मेरे लड़के को डरा धमका कर अलीम अंसारी ने ₹5 लाख 50 हजार एहसान सफी ने ₹40 हजार नरेंद्र ने ₹1010 व एक अन्य के खाते मैं 2 लाख 80 हजार मोबाइल फोन के सिस्टम से मेरे खाते से ट्रांसफर करवा लिए हैं व मेरे लड़के मिस्बाह के एक्सिस बैंक कोतमा के खाते में 5 लाख 6 हजार डलवा कर एटीएम पासबुक के माध्यम से सभी लोग मिलकर पैसा निकाल लिए जिस पैसे से अलीम ने एक कार खरीदा तथा मेरे लड़के मिस्बाह उर्फ लाला के नाम से सेकंड हैंड बोलेरो खरीदी है मेरे जीवन भर की कमाई मेरे खाते से सभी लोगों मेरे लड़के को डरा धमका कर कितना पैसा निकलवाए हैं जिसकी जांच पुलिस द्वारा की गई इस और चारों आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 366, 387,419, 420, 506 बी ता हिं 66(c)66( डी) आईटी एक्ट का अपराध दर्ज कर आरोपियों की पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है इस पूरे मामले की जांच स्वयं थाना प्रभारी रामनाथ आर्मो के द्वारा किया जा रहा है *इनका कहना है* 4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दस्तावेज एकत्र किए जा रहे हैं और जांच में आरोपी बढ़ और घट सकते हैं साथ ही आरोपियों की तलाश भी की जा रही है रामनाथ आर्मो थाना प्रभारी भालूमाडा