अनूपपुर

 बिजुरी नगर के वार्ड 11 में घर घर में हुआ डस्टबिन का वितरण

 बिजुरी नगर के वार्ड 11 में घर घर में हुआ डस्टबिन का वितरण

 बिजुरी नगर के वार्ड 11 में घर घर में हुआ डस्टबिन का वितरण

कमलेश मिश्रा

बिजुरी/ भारत सरकार और मध्य प्रदेश सरकार जहां भारत को पूर्ण रूप से स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत के अभियान चलाकर लोगों को जागर…

बिजुरी/ भारत सरकार और प्रदेश सरकार जहां भारत को पूर्ण रूप से स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत के अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उसी के साथ नगर पालिका परिषद बिजुरी वार्ड नम्बर 11 के पार्षद पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन भी अपने वार्ड को साफ सुथरा और स्वच्छ बनाने के लिए कमर कस चुके हैं।
उसी क्रम में नगर पालिका द्वारा विभिन्न स्थानों पर डबल ड्रम वाला कूड़ेदान लगवाया।जिससे लोग अपने घरों का गीला और सूखा कूड़ा उसमे डाल सके। स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाते हुए वार्ड पार्षद मुकेश जैन वार्ड नम्बर 11 में खुद साथियो सहित जाकर घरों घरों में एक एक हरा जिसमे गीला कूड़ा और एक एक नीला जिसमे सूखा कूड़ा प्लास्टिक की बाल्टी का लोगो को वितरण किया।

इस दौरान मुकेश जैन ने कहा की नगर के साथ वार्ड 11 को पूर्ण रूप से स्वच्छ बनाने के लिए वार्ड वासियो का सहयोग अति आवश्यक है । भाजपा नेता जैन ने कहा कि वार्ड के हर घर मे डस्टबिन वितरण किया जाएगा ताकि लोग अपने घरों का कूड़ा सड़को और अन्य स्थानों न फेंक कर जब नगर पालिका की कूड़ा गाड़ी आये तो उसमें अपने अपने घरों कूड़ा उसमे डालें ताकि नगर के साथ वार्ड स्वच्छ और स्वस्थ बना रहे।
उक्त अवसर पर दर्जनों गणमान्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button