राजनगर। रामनगर थानांतर्गत में अपराधिक लोगों का बोल बाला नजर आ रहा है जहां 1 सप्ताह के अंदर ही क्षेत्र के अंदर से दो मोटरसाइकिल चोरी हो गई दोनों में से किसी भी मोटरसाइकिल का अभी तक पता नहीं चल पाया है जो क्षेत्र की शांति व्यवस्था पर सवालियां निशान खड़ा करता है। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार सीआरओ निवासी मन रमन प्रसाद तिवारी की 31 जुलाई को होंडा शाइन मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 18 एमबी 4349 को चोरों द्वारा उनके कार्य स्थल से चुरा लिया गया था। वही 2 दिन बाद कमल नगर निवासी नारायण प्रसाद यादव की मोटरसाइकिल का मान एमपी 65 एमडी 1573 को चोरों ने उनके घर से गायब कर दिया। क्षेत्र में इस प्रकार की हो रही चोरियों से लोग सकते में है। तो वही लोगों के बीच क्या सवाल भी उठने लगा है कि क्या क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोर गिरोह पुनः सक्रिय हो गया है और यदि ऐसा है तो पुलिस को इस गिरोह का पर्दाफाश करना चाहिए नहीं तो आने वाले समय में पुलिस एवं आम जनता दोनों के लिए यह गिरोह खतरा बन सकता है।
Related Articles
आजाद चौक में मनाया गया नेता सुभाष चन्द्र बोस की जयंती
अनूपपुर। 23 जनवरी गुरुवार को देश के महान सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर भालूमाडा नगर के एटीएम आजाद चौक में नगर वासियों द्वारा नेताजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर उन्हें नमन करते हुए उनका जन्मोत्सव मनाया गया इस अवसर पर नगर के वरिष्ठ व युवाओं ने नेताजी के बलिदान व उनके […]
दो उच्च माध्यमिक शिक्षकों को एस.सी.एन. जारी
अनूपपुर। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विवेक पाण्डेय ने 17 मार्च 2020 को माध्यमिक शिक्षा मण्डल म.प्र. भोपाल द्वारा आयोजित कक्षा 12 वीं की समाज शास्त्र की विषय की परीक्षा में परीक्षा केन्द्र शा. माॅडल उ.मा.वि. जैतहरी में नकल सामग्री प्राप्त होने पर ड्यिूटी पर तैनात शा.उ.मा.वि. धुरवासिन के उच्च माध्यमिक शिक्षक गोपाल सिंह धुर्वे एवं […]
कोरोना संक्रमण के फैलाव की रोकथाम हेतु लोगों में मास्क प्रचलन बढ़ाने हेतु चलेगा अभियान, छत्तीसगढ़ से जिले में आने वाले यात्रियों की थर्मल जांच हेतु बनेंगे चेकपोस्ट
अनूपपुर। कलेक्टर चन्द्रमोहन ठाकुर ने जिले में कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए लोगों में मास्क का प्रचलन बढ़ाने की जरूरत जताई है और कहा है कि इसके लिए जनान्दोलन के रूप में जागरूकता अभियान चलाया जाए। आपने भीड़भाड़ वाले इलाकों में 45 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों का टीकाकरण करने के स्वास्थ्य […]




