
जिले भर में भाजपा ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती
कार्यकर्ता तथा पदाधिकारियों ने महा जनसंपर्क अभियान का किया शुभारंभ
राजेश सिंह
अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा 25 सितंबर 2020 को जिले भर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई बूथ स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय से लेकर बूथ स्तर पर पंडित दीनदयाल जयंती के अवसर पर कार्यक्रमों का आयोजन करने के साथ ही भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी महा जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ किए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह से जानकारी के अनुसार प्रदेश के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह प्रदेश के उपाध्यक्ष रामलाल रौतेल तथा सभी वरिष्ठ नेताओं ने अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रमों में शामिल हुए एकात्मक मानववाद और अंत्योदय दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर अनूपपुर भाजपा चुनाव कार्यालय में पंडित दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया गया
भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम ने बताया पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपने विचारों व कर्तव्यनिष्ठा से भारतीय राजनीति में अद्वितीय आदर्श स्थापित किए एवं देश को अंत्योदय व एकात्म मानववाद जैसी प्रगतिशील विचारधारा देने का काम पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने ही किया| दीनदयाल उपाध्याय एक प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, उत्कृष्ट संगठनकर्ता के साथ-साथ व्यक्तिगत ईमानदारी और सत्यनिष्ठा के एक धूमकेतु के रूप में सदैव चमकते रहेंगे| उनका संपूर्ण जीवन विकास की पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति को पंक्ति में खड़े प्रथम व्यक्ति के समक्ष लाने के लिए समर्पित रहा| भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रामलाल रौतेल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया की उन्होंने जनसंघ की स्थापना के बाद से संगठन के लिए काम करना शुरू किया और अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण के लिए उनकी जो सोच निर्मित हुई थी उसी सोच के आधार पर भारतीय जनता पार्टी लगातार समाज के अंदर काम कर रही है प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने पंडित दीनदयाल की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि जिस विचारधारा को लेकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने समाज के अंदर काम करना शुरू किया था आज उस विचारधारा को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है तभी आगे चलकर समाज के उत्थान की कल्पना को पूरा किया जा सकता है आज ऐसे महान लोगों के कारण ही भारतीय जनता पार्टी वट वृक्ष के रूप में समाज के अंदर कायम कर रही है जिस की छांव में जन कल्याण के कार्य निरंतर समाज के अंदर चल रहे हैं हम सभी को ऐसे महान विभूतियों के आदर्शों का पालन करने की आवश्यकता हैl
भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रत्येक बूथ पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनाने के साथ ही अनूपपुर विधानसभा में होने वाले चुनाव को लेकर महा जनसंपर्क अभियान का भी शुभारंभ किया है इसके लिए कार्यकर्ता और पदाधिकारी प्रत्येक बूथ में निवासरत लोगों के घर पर पहुंचकर चिन्हित करते हुए उनके घरों में झंडा पोस्टर बैनर लगाने के साथ ही सरकार की तमाम महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी गई भाजपा के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश द्विवेदी अनिल गुप्ता दिलीप जायसवाल सुदामा सिंह रामदास पुरी अखिलेश द्विवेदी भूपेंद्र सिंह सेंगर राम अवध सिंह अशोक लाल उमेश पटेल सिद्धार्थ शिव सिंह उदय प्रताप सिंह शिवरतन वर्मा गजेंद्र सिंह मुनेश्वर पांडे फुकु सोनी मुकेश पटेल नवल नायक अजय द्विवेदी के अलावा तमाम लोगों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम में भाग लिया और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया