राजनगर। शहडोल सांसद श्रीमती हिमाद्री एवं उनके पति नरेन्द्र मरावी के ऊपर गलत आरोप लगाए जाने वो गाली-गलौज किए जाने के संबंध में भारतीय जनता पार्टी मंडल राजनगर के मंडल अध्यक्ष राजेश कलसा ने रामनगर थाने में शिकायत दर्ज कर दोषी के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है। राजेश कलसा ने थाने में की शिकायत में लिखा है कि मंडल राजनगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरहा के निवासी चंदन माझी पिता लाल केवट के द्वारा 27 सितंबर को सुबह 10:17 पर व्हाट्शाएप ग्रुप समानता का अधिकार में सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह एवं उनके पति नरेन्द्र मरावी के ऊपर गाली-गलौज आरोप लगाया गया है और अभद्र टिप्पणियां एवं गाली-गलौज भी किया गया है क्योंकि मैं भारतीय जनता पार्टी मंडल राजनगर का अध्यक्ष हूं और पार्टी के जिम्मेदार पद पर होने के नाते मेरा कर्तव्य बनता है कि मैं सांसद जो भारतीय जनता पार्टी शहडोल संसद क्षेत्र की सांसद हैं एवं उनके पति नरेंद्र मरावी जो भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं के खिलाफ टीका टिप्पणी एवं अश्लील शब्दों का प्रयोग किया गया है इसलिए दोषी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करता हूं। एवं उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले में सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए।
Related Articles
पुलवामा के शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि
अनूपपुर। 14 फरवरी को पुलवामा हमले में शहीद जवानों को सीएमपीडीआई कैम्प राजनगर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर हमले में शहीद नौजवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया जहां पर उपस्थित सभी लोगों ने 2 मिनट का मौन रखार एवं उन्हें अपनी श्रद्धा अर्पित करते हुए कैंडल मार्च कर उनकी शहादत को याद किया एवं […]
आगामी त्योहारों को देखते हुए थाना भालूमाड़ा में आयोजित हुई शांति समिति की बैठक
जमुना कोतमा। आगामी आने वाले दिनों में होली पर्व एवं मुस्लिमों का पर्व शबे बारात पर्व को मद्देनजर रखते हुए नगर में शांति सद्भाव आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए पर्व को मनाये जाने थाना भालूमाड़ा में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया उक्त बैठक में कोतमा एसडीएम मायाराम कोल अनूपपुर तहसीलदार भावना डेहरिया […]
नवोदय पारिवार ने बढ़ाया मदद का हाथ,स्व ददन के परिवार के लिए इकट्ठे किए 30 हजार 2 महीने का राशन और गर्म कपड़े भी दिए
राजेन्द्रग्राम। संस्कार इंसान को महान बनाता है अगर वह संस्कार नवोदय से मिले हो तो इसकी बात ही निराली है। जवाहर नवोदय विद्यालय अमरकंटक के एक पूर्व छात्र की मृत्यु की खबर जैसे ही नवोदय के अन्य पूर्व छात्रों को लगी सभी ने मृतक के परिवार की सहायता करने की बात कही। जवाहर नवोदय विद्यालय […]




