अनूपपुर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्‍यमंत्री का किया पुतला दहन

रिपोर्टर@समर बहादुर सिंह

राजनगर। भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी मंडल राजनगर द्वारा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का चीन की दलाली करने को लेकर पुतला दहन भगत सिंह चौक राज नगर में किया गया। जहां पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्र में कांग्रेस की सरकार मैं वाणिज्य मंत्री रहते हुए कमलनाथ ने चीन की दलाली की थी जिसके एवज में भारत एक बहुत बड़ा हिस्सा चीन को दे दिया था जो देश के लिए गद्दारी कहीं जाएगी जो माफ करने योग्य नहीं है इसलिए हम भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कमलनाथ का पुतला दहन किया जा रहा है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजेश कलसा, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक बृजमोहन सिंह गहरवार प्रधानमंत्री जन कल्याण प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक गजेंद्र सिंह सिकरवार ,पूर्व जिला अध्यक्ष आधाराम वैश्य ,सांसद प्रतिनिधि प्रेमचंद यादव ,पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी, सुरेश गौतम ,केएन शर्मा ,पूर्व मंडल उपाध्यक्ष कमलेश चतुर्वेदी ,युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विक्की सिंह ,वरिष्ठ भाजपा नेता लीलाधर अग्रवाल ,शंभू तिवारी महेश जेठानी ,,देव नाथ त्रिपाठी ,शिव मूरत केवट, मनोज सिंह ,समर बहादुर सिंह सतीश द्विवेदी रामपाल तिवारी भीम जयसवाल रामजी जयसवाल सोनू कनौजिया  सजना कोल अमरेंदर सिंह सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button