राजनगर। पत्रकारिता करने वाले व्यक्ति की पहचान साफ एवं स्वच्छ छवि के रूप में मानी जाती है। किंतु राजनगर कोयलांचल में इस समय व्हाट्सएप की पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों की भीड़ सी मची हुई है। जो व्हाट्सएप पर लिखकर अपने आप को बड़ा पत्रकार मानने लगे हैं जिनका समाचार पत्रों से कोई भी रिश्ता नहीं है अति तो तब हो गई जब पूरी तरह से अपराध से जुड़ा व्यक्ति भी व्हाट्सएप पर लिखकर अपने आप को बड़ा पत्रकार बताता है बताया जाता है कि क्षेत्र में कुछ तथाकथित पत्रकार जिनके ऊपर कोयला चोरी कबाड़ चोरी एवं हाफ मर्डर सहित कई केस थाने में पंजीबद्ध फिर भी वह पत्रकारिता की आड़ में समाज सेवा करने का दम भरता है किंतु जानता सब जानती है ऐसे व्यक्तियों का पत्रकारिता से कोई नाता नहीं है। ऐसे लोग अपने आचरण के हिसाब से ही अपना एक समूह बनाकर क्षेत्र के लोगों को ब्लैकमेल करने का काम कर रहे हैं। किंतु अधिकारी भी ऐसे लोगों के कारनामे जान चुके हैं इनकी शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं होती है जिससे आए दिन कोई न कोई अपराधी खड यंत्र करने में लगे रहते हैं। ऐसे लोगों का सामाजिक विकास से कोई सरोकार नहीं होता है या लोग पत्रकारिता का चोला ओढ़कर लोगों को गुमराह करने में लगे हैं जो सही नहीं है जिसमें समाज के लोगों को चिंतन करना होगा।
Related Articles
जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
अनूपपुर। जिले में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया गया इस दिन सभी छात्र-छात्राएं अपने शिक्षकों को सम्मान देते हैं। और शिक्षक ही छात्रों के जीवन में रोशनी लाते हैं और उन्हें सही-गलत में भेद समझाते हैं। शिक्षक का ज्ञान ही हमें समाज में एक अच्छा नागरिक बनाती […]
पुलिस ने पशु मालिको पर की कार्यवाही
सड़कों पर आवारा पशुओं का लगा रहता था जमावड़ा अनूपपुर। कोयलांचल की सड़कों पर आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं, जिसकी शिकायत स्थानीय जनों द्वारा शांति समिति की बैठक में रामनगर पुलिस की गई जिसको गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी द्वारा कस्बा भ्रमण के दौरान शांति […]
नगर परिषद कर्मचारियों ने निकाली स्वच्छता रैली
राजनगर। नगर को स्वच्छ रखने एवं स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मुख्य नगर परिषद अधिकारी राजेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में नगर परिषद कर्मचारी द्वारा स्वच्छता रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया गया लोगों से निवेदन किया कि वह अपने घरों का कचरा सड़क पर ना फेंके कचड़े को […]



