Breaking News

ज़मुना कोतमा क्षेत्र मे एच एम एस रहा प्रथम श्रीकांत शुक्ला के नेतृत्त्व मे पुन: संघ का गौरव हुआ स्थापित

ज़मुना कोतमा क्षेत्र मे एच एम एस रहा प्रथम
श्रीकांत शुक्ला के नेतृत्त्व मे पुन: संघ का गौरव हुआ स्थापित
संतोष चौरसिया
जमुना कोतमा कोल इंडिया की सहायक कंपनी एसईसीएल के ज़मुना कोतमा क्षेत्र मे कोयला मजदूर सभा एच.एम.एस विगत 20-25 वर्षों से जबसे श्रीकांत शुक्ला ने अध्यक्ष के तौर पर संघ का नेतृत्त्व किया, तबसे अभी तक सदैव क्षेत्र का सबसे अधिक श्रमिक सदस्य वाला संघ रहा दिनांक 23 नवंबर 2020, 24 नवंबर 2020 और 28 नवंबर 2020 को हुये श्रमिक सदस्यता सत्यापन के परिणाम अनुसार इस वर्ष भी को.म.सभा./एच.एम.एस श्रमिक सदस्य संख्या के आधार पर प्रथम होकर क्षेत्र का सबसे बड़ा संघ सिद्ध हुआ श्रीकांत शुक्ला और महामन्त्री विक्रम प्रसाद का योगदान ही रहा की क्षेत्र मे संघ हमेशा अपना परचम लहराता रहा क्षेत्र के श्रमिक साथियों ने हमेशा संघ और आदरणीय नाथूलाल पांडेय पर विश्वास ज़ताया है , साथ ही श्रीकांत शुक्ला और विक्रम प्रसाद ने पूर्व की भांति श्रमिकों पर अपना विश्वास बनायें रखा l क्षेत्र के सभी श्रमिक ने बताया की संघ और श्री शुक्ला जी हमेशा हर विभागीय कार्य और व्यक्तिगत दुख-सुख मे भी श्रमिकों की सेवा मे चौबिसों घंटे तत्पर होते है उसी का नातीजा है की श्रामिकों ने संघ को प्रथम पायदान मे पुन: स्थापित किया
दिनांक 28 दिसंबर 2020को सत्यापन के आखिरी दिन के आंकडों के अनुसार क्षेत्र के सबसे बड़ा संघ श्रमिक सदस्य संख्या के आधार पर पर होने सभी संघ पदाधिकारी और सदस्यों ने क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष एकत्रित होकर पटाखे फोडकर और आतिशवाजी कर एवं मिष्ठान वितरण के साथ उत्सव मनाया श्रीकांत शुक्ला और विक्रम प्रसाद ने अपने उदबोधन मे क्षेत्र के सभी श्रमिकों को संघ पर विश्वास ज़ताने और प्रथम स्थान मे पहुचाने पर धन्यवाद दिया

Related Articles

Back to top button