
राजेन्द्रग्राम। जिले के राजेन्द्रग्राम के युवा समाज सेवी व भाजपा नेता सौरभ श्याम को भाजपा राजेन्द्रग्राम में मंडल महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। उल्लेखनीय है कि बहुप्रतीक्षित मंडल कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही विभिन्न पदों पर कुल 2 पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी संगठन में सौपी गई है, जिसमें पार्टी के प्रति सौरभ श्याम की निष्ठा व उनके पूर्व के अनुभव को देखते हुए उन्हें मंडल महामंत्री जैसा महत्वपूर्ण पद देते हुए नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। विदित हैं भाजपा की प्राथमिक सदस्यता के बाद भाजपा युवा मोर्चा में मंडल अध्यक्ष के रूप में अपना कार्य निर्वाहन किया था। और अब उन्हें पार्टी ने नवनियुक्त मंडल महामंत्री का दायित्व सौंपा गया। उनके सभी मित्रों ने महामंत्री बनने पर बधाई प्रेसित किया।