Breaking News

*भारतीय महिला फेडरेशन जमुना कोतमा क्षेत्र ने मनाया भालूमाडा़ में सावित्रीबाई फुले का जन्म दिन*

*भारतीय महिला फेडरेशन जमुना कोतमा क्षेत्र ने मनाया भालूमाडा़ में सावित्रीबाई फुले का जन्म दिन*
*फातिमा बेग को किया याद*
संतोष चौरसिया


जमुना कोतमा आज 3 जनवरी 2021 सावित्री बाई फुले का जन्मदिन भारतीय महिला फेडरेशन जमुना कोतमा क्षेत्र की महिलाओं ने भालूमाडा़ में मनाया बताया गया कि सावित्रीबाई फुले वह पहली महिला हैं जो खुद भी पढ़ी-लिखीं और अन्य लड़कियों/महिलाओं को पढ़ने की बात समाज के सामने रखी समाज का विरोध सहा खुद गांवों बस्तियों में जाकर लड़कियों/महिलाओं को पढ़ाया तब जाकर हमें पढ़ने की आज़ादी मिली
हमसब को सावित्रीबाई फुले को हमेशा याद रखना है और आने वाली पीढ़ी की सभी लड़कियों को भी उनके बारे में बताना चाहिए
सावित्रीबाई के साथ हमें फातिमा बी को भी याद करना जरूरी हैं
हम अगर उठे नहीं तो…* अभियान देश के सभी महिला समूहों ने शुरू किया भारतीय महिला फेडरेशन की इसमें महत्त्वपूर्ण भूमिका है इसी के तहत 3 जनवरी 2021 को सावित्रीबाई फुले और फातिमा शेख के संघर्ष को याद करते हुए संवैधानिक एवं मौलिक अधिकारों के साथ एकजुटता की आवाज़ बुलंद किए जाने का निर्णय लिया गया इस 3 जनवरी को हम सभी अपने संवैधानिक मूल्यों एवं मौलिक अधिकारों को बचाने के लिए
जो कि हमारी मांगे है उनमें प्रमुख रूप से
नई शिक्षा नीति का विरोध करें
महिलाओं, दलित, आदिवासी, मुसलमान एवं अन्य अल्पसंख्यकों पर लगातार बढ़ते हमलों के खिलाफ प्रदर्शन करें पितृसत्तात्मक और साम्प्रदायिक एजेंडे का विरोध
अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमलों के खिलाफ उक्त कार्यक्रम के दौरान भारतीय महिला मंडल के प्रतिनिधिमंडल की सचिव रामवती यादव और सहयोगी महिलाएं मधु मिश्रा,श्याम सुंदरी, चंपा मिश्रा, रामेश्वरी, सरिता चतुर्वेदी, निर्मला, पुष्पा पांडेय, मीरा ओझा, इंदु पटेल, मालती, गोमती बाई सभी लोग उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button