छत्तीसगढ़

कैलेंडर का विमोचन संपन्न

बैकुंठपुर/कोरिया। प्रतिष्ठित चैनल IBC24 के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन आज विश्राम गृह बैकुण्ठपुर में किया गया। इस अवसर पर संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव, मनेन्द्रगढ़ विधायक डाक्टर विनय जायसवाल, बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह, उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी, नगर निगम चिरमिरी की मेयर कंचन जायसवाल, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नजीर अजहर, बीजेपी जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल प्रमुख रूप से उपस्तिथ थे। कैलेंडर के उक्त विमोचन कार्यक्रम में इन अतिथियों के अलावा कई और सामाजिक कार्यकर्ता, राजनैतिक पार्टियों के पदाधिकारी और मीडियाकर्मी भी उपस्थित थे। उक्तआशय की जानकारी IBC24 न्यूज चैनल के कोरिया जिले के ब्यूरो सतीश गुप्ता ने दी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button