नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष सनम का कसडोल में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, आगामी चुनाव को लेकर बनी रणनीति

(भानु प्रताप साहू)
कसडोल। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े के स्वागत सम्मान के लिए स्थानीय भाजपा कार्यालय में आयोजन किया गया। जिसमें नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष सनम जांगड़े का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष सनम जांगड़े ने कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान मे हर तरह से साथ निभाने का संकल्प लेता हूँ। जनता की समस्याओं को सुना जाएगा और उसका समाधान किया जाएगा जिससे जिस वर्ग के लोग हमारे साथ नही जुड़े हैं उन्हें भी जोड़ा जाएगा। इसके अलावा श्री जांगड़े ने आगामी नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा और कहा की सभी कार्यकर्ताओं को एक दूसरे का साथ देकर भाजपा की सरकार नगर, जनपद और जिलापंचायत में बनाना है, वही सभा को संबोधित करते हुऐ जांगड़े ने कांग्रेस सरकार की दमनकारी नीति को आड़े हाथों लेते हुये किसानों की धान बिक्री समय पर नही करने पर सरकार को कोशा और प्रशासन द्वारा धान खरीदी को लेकर की जा रही कार्रवाई को नियमविरुद्ध बताया। उन्होंने आगे कहा कि आगामी समय मे जनहित के मुद्दों पर यदि कांग्रेस सरकार अपने घोषणा पत्र के अनुसार शराब बंदी, कर्जामाफी और तमाम मुद्दों पर अमल नही करती तो भाजपा के द्वारा सड़क पर उतर कर आंदोलन करेगी। वही कार्यक्रम का संचालन भीखम कैवर्त ने किया। कार्यक्रम में नव निर्वाचित मण्डल अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल, जिलाउपाध्यक्ष राजकुमार जायसवाल और पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार साहू ने भी संबोधित किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष राजकुमार साहू, युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल, मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू, जगदीश घृतलहरे, पूर्व एल्डरमैन गोटिलाल साहू, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता गुनीराम साहू, गणेश साहू, ब्रिज घृतलहरे, वरिष्ठ नेता प्रहलाद भारद्वाज, बीडीसी मेलाराम साहू, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष भारती बाला मैथुज, देवचरण साहू, टिमन साहू, सेवक साहू, सेवक यादव, विष्णु यादव, सरपंच भरत दास मानिकपुरी, ईश्वर पटेल, भीखम कैवर्त, पिंटू साहू, प्रेमलता देवांगन, सीमा थवाईत, खिख भाई देवांगन, वागेश्वरी कैवर्त, पुरषोत्तम कैवर्त, अनिल श्रीवास, रामगोपाल घृतलहरे, राजेन्द्र साहू, नागेश साहू, राजेश साहू, दिलहरण साहू, ओमप्रकाश निराला, रामकुमार रजक, फिलचंद कैवर्त, पुसव कैवर्त, रवि कैवर्त, बीडीसी रामचंद्र ध्रुव, कमल श्रीवास, कमल साहू, सुदीप मानिकपुरी, आशीष मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।