छत्तीसगढ़

श्रद्धा महिला मण्डल द्वारा मदर टेरेसा आश्रम में खाद्य सामग्री का दान

बिलासपुर। सुखी जीवन का मूल मंत्र निःस्वार्थ कर्म किये जा, मुश्किलें कितनी भी हों कर्म अपना किये जा। मानव सेवा के लिए संकल्पित श्रद्धा महिला मंडल निरंतर जनहित के लिए कल्याणकारी कार्य करने को प्रयासरत रहता है। कोरोना काल की विषम परिस्थिति में आज जब बहुत से लोग दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए संघर्षरत हैं वहीं श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती पुष्पिता पण्डा ने मदर टेरेसा आश्रम से संपर्क कर वहाँ निवासरत निःसहायजनों की आवश्यकताओं के बारे में जानने का प्रयास किया। श्रद्धा महिला मंडल ने आश्रम की सिस्टर स्टीफेनी से बात कर उनकी जरूरत कं बारे में जाना तथा अध्यक्षा श्रीमती पुष्पिता पण्डा, उपाध्यक्षा श्रीमती संगीता शर्मा, श्रीमती पिंकी प्रसाद, श्रीमती कल्पना चौधरी व श्रीमती रीता पाल के मार्गदर्शन में निम्न सामग्री आटा 30 किग्रा, दाल 60 किग्रा, चीनी 30 किग्रा, चना 30 किग्रा, रिफाईड आईल 2 टीन, नारियल तेल 5 लीटर, मेरी बिस्किट 120 पैकेट, नमकीन बिस्किट 120 पैकेट, सेव 20 किग्रा, ग्लब्स 100 नग, मास्क 200 नग प्रदान किया गया। इस कार्य के सम्पादन में श्रद्धा महिला मण्डल की कल्याण सचिव श्रीमती महिमा गुप्ता सचिव श्रीमती सरोजा नायक, श्रीमती डोलन डे, श्रीमती शलू साहू ने सहयोग प्रदान किया।

Related Articles

Back to top button