Breaking News

*रोहित लक्ष्मी श्रीवास्तव भाजपा से हो सकते हैं नपा उम्मीदवार*

*रोहित लक्ष्मी श्रीवास्तव भाजपा से हो सकते हैं नपा उम्मीदवार*
*युवा चेहरा हो सकता है इस बार प्रत्याशी*
संतोष चौरसिया
जमुना कोतमा अनूपपुर जिले के कोयलांचल नगरी नगर की बहुचर्चित नगर पालिका परिषद पसान को अनारक्षित घोषित किया गया वैसे ही भाजपा में अध्यक्ष पद के दावेदारों की होड़ सी मच ने लगी है ज्ञात हो कि नगर पालिका परिषद पसान का गठन 1979 से होकर संचालित है जिसमें तीन मनोनीत अध्यक्ष व आठ अध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष बनाया गया यहां पर लगभग 17 हजार 5 सौ मतदाता हैं जिसमें लगभग आधा मतदाता कालरी कर्मचारी हैं जहां पर अधिकांशत कांग्रेस के अध्यक्ष का ही दबदबा रहा है लेकिन वर्तमान समय में बिसाहूलाल सिंह के भारतीय जनता पार्टी में चले जाने से पूरा समीकरण ही बदल गया है और यहां पर अब सामान्य सीट हो जाने के कारण भारतीय जनता पार्टी में अध्यक्ष पद के दावेदारों की भीड़ सी मच गई है जिसमें बिसाहूलाल सिंह के करीबी माने जाने वाले सुमन राजू गुप्ता का नाम आ रहा है और जिन्होंने पिछला चुनाव कांग्रेस पार्टी से टिकट न मिलने के कारण निर्दलीय जीत कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की और अब वे भाजपा के वर्तमान नपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं इसी तरह पूर्व नपाध्यक्ष भाजपा के दमदार नेता राम अवध सिंह मनोज सिंह सांसद प्रतिनिधि लाल बहादुर जायसवाल पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक लाल सुखविंदर सिंह आदि दावेदारों की लंबी फेहरिस्त है इसी कड़ी में एक युवा चेहरा उभर कर सामने आ रहा है रोहित कुमार श्रीवास्तव पिता लक्ष्मी श्रीवास्तव निवासी जमुना कॉलरी का अगर हम भाजपा के शीर्ष प्रदेश संगठन नेतृत्व की बात करें तो अभी हाल में ही भारतीय जनता पार्टी ने गाइडलाइन जारी किया था कि आने वाले चुनाव में युवाओं को अधिक से अधिक मौका दिया जाएगा और उसमें प्रत्याशी की उम्र 25 वर्ष से लेकर 45 वर्ष तक तय किया गया है इस हिसाब से अगर देखा जाए तो रोहित कुमार श्रीवास्तव युवा चेहरा सबसे आगे हो सकता है अब देखना यह है कि भाजपा में संगठन सर्वोपरि की दुहाई देने वाली भाजपा की चलती है या वर्तमान कैबिनेट मंत्री यह तो आने वाला समय बताएगा ज्ञात हो कि रोहित कुमार श्रीवास्तव के पिता लक्ष्मी श्रीवास्तव लगातार 15 वर्षों तक भाजपा पसान मंडल उपाध्यक्ष के पद पर सेवाएं दे चुके हैं और कालरी श्रम संघ भारतीय मजदूर संघ बीएमएस यूनिट स्तर पर निर्विरोध सचिव चुने जाते रहे हैं और वर्तमान में रोहित कुमार श्रीवास्तव जिनकी शिक्षा कंप्यूटर साइंस से बीटेक एमटेक है वर्तमान में नरेंद्र मोदी विचार मंच के जिला अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं खैर किस पार्टी से अध्यक्ष पद का दावेदार कौन होगा यह तो आने वाला समय बताएगा इतना जरूर है कि सामान्य सीट घोषित होने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर खूब चल रहा है और अध्यक्ष पद के कुछ दावेदार तो अपने अपने स्तर पर मतदाताओं को रिझाने का काम भी शुरू कर दिया है अब देखना यह है कि आगामी दिनों में क्या समीकरण बनता है इतना जरूर है कि पार्षद व अध्यक्ष पद के दावेदारों को दिसंबर और जनवरी के कड़ाके की ठंड में भी पसीना आना लाजिमी है रोहित कुमार श्रीवास्तव पिता लक्ष्मी श्रीवास्तव ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी उन्हें टिकट देगी तभी वह नगर पालिका परिषद पसान अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ेंगे अन्यथा भाजपा जिसे टिकट देगी उसके साथ खड़े रहेंगे

Related Articles

Back to top button