अनूपपुर

कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल के प्रयासों से अमरकंटक की बदलेगी तस्वीर

रिपोर्टर राजेश सिंह

अनूपपुर। पवित्र नगरी अमरकंटक की तस्वीर बदलने के लिए बड़े पैमाने पर कार्य करने की जहां आवश्यकता महसूस की गई। तो वही बेहतर सुविधाओं और आने वाले पर्यटकों का अमरकंटक के प्रति लगा हुआ है। इन तमाम बिंदुओं को केंद्रित करते हुए मध्यप्रदेश शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से अनुरोध किये थे कि अनूपपुर स्थित मां नर्मदा के उद्यगम स्थल अमरकंटक पर दर्शनार्थीयों की सुविधा हेतु विकास और विस्तार किया जाये। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह से प्राप्त जानकारी अनुसार मंत्री बिसाहूलाल सिंह के अनुरोध पर श‍िवराज सिंह चैहान ने केन्द्रीय पर्यटन मंत्री के सहयोग से भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय, द्वारा मां नर्मदा के उद्यगम क्षेत्र तीर्थराज अमरकंटक में दर्शनार्थियों के विकास कार्य में सौंदर्यकरण संरक्षण एवं पर्यटन विकास के कार्यो को समाहित कर रुपयें 49.98 करोड की स्वीकृति प्रदान की है। जनवरी 2021 को अनूपपुर के अमरकंटक में मध्यप्रदेश के जन-जन के नेता शि‍वराज सिंह चौहान केन्द्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल एवं बिसाहूलाल सिंह मंत्री खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की उपस्थिति में मां नर्मदा के उद्यगम स्थल अमरकंटक का कायाकल्प करने एवं दर्शनार्थियों की सुविधा सौन्दर्यकरण संरक्षण संवर्धन के लिए रुपये 49.98 करोड की राश‍ि स्वीकृत किये है उपरोक्त कार्य स्वीकृत होने पर पूरे भारत के संत महात्माओं ने श‍िवराज सिंह चाैहान केन्द्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल, को आर्शीवचन प्रदान किया है, साथ ही दर्शनार्थीयों एवं धर्मा विलम्बियों ने केन्द्रीय पर्यटन मंत्री एवं प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री बिसाहूलाल सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है जिनके सहयोग से अमरकंटक की दशा और दिशा बदलने जा रही है।

Related Articles

Back to top button