भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बने आनंद ताम्रकार

मनेंद्रगढ़। कोरिया (छत्तीसगढ़) भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक आनंद ताम्रकार के बनने पर संघठन में खुशी एवं बधाई देने वालों का क्रम जारी है। भाजपा पदाधिकारियों ने आनंद ताम्रकार के निज निवास जाकर उन्हें पुष्पगुच्छ देकर एवं मिष्ठान खिलाकर बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। भाजपा संगठन में आनंद ताम्रकार की नियुक्ति से निश्चित रूप से संगठन में मजबूती आएगी। आनंद ताम्रकार ने अपने वक्तव्य में कहा कि वह पार्टी को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे और पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है। उसके लिए जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जयसवाल का एवं पूर्व विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा श्याम बिहारी जयसवाल का और प्रदेश नेतृत्व का धन्यवाद ज्ञापित किया। बधाई देने मुख्य रूप से अंकुर जैन जिलाध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, रूबी पासी युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, आशीष मजूमदार, जिला कोषाध्यक्ष किसान मोर्चा, संजय सिंधवानी जिला संयोजक विधि प्रकोष्ठ, कोमल पटेल जिला संयोजिका कन्या शक्ति राजेश मिश्रा, जिला मंत्री किसान मोर्चा, आकाश दुआ, इकबाल सिंह आदि शामिल रहे।