राजनगर। ग्राम पंचायत बनगवां राजनगर जो अब नगर परिषद में तब्दील हो चुकी है जहां नगर के विकास की धारणा बनाई जा रही है वही पूर्व में ग्राम के विकास में कार्य करने वाले मनरेगा के मजदूर भूखों मरने के कगार पर हैं जहां नगर गठन के पूर्व ग्राम पंचायत द्वारा विकास के काम करा लिए गए और सारे काम पूरे भी हो गए किन्तु उसमें काम करने वाले मनरेगा मजदूरों को आज दिनांक तक मनरेगा मजदूरी का भुगतान नहीं हो पाया है जो प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कई सवालिया निशान खड़ा करता है वही अपनी मजदूरी के लिए पंचायत के चक्कर काट कर थक जाने के पश्चात मजदूरों द्वारा अनूपपुर कलेक्टर को पत्र लिखकर मजदूरी दिलाने की मांग की है। मजदूरों ने अनूपपुर कलेक्टर को दी शिकायत में लिखा है कि सभी प्रार्थी गण ग्राम पंचायत बनगवां राजनगर के मनरेगा मजदूर है जिनके द्वारा ग्राम पंचायत द्वारा कराएगा गए निर्माण कार्य में मजदूरी का काम किया गया है किंतु मनरेगा मजदूरी का भुगतान आज दिनांक तक उन्हें प्राप्त नहीं हुआ है और ऐसे मजदूरों की संख्या 1 या दो नहीं बल्कि तीन सौ के आसपास है जिनकी 12 से 15 लाख के बीच मजदूरी का भुगतान पंचायत द्वारा नहीं किया गया है जिससे मजदूर भूखों मरने की कगार पर है जबकि पंचायत द्वारा पूरे कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं और उस में उपयोग होने वाली समस्त सामग्रियों का भुगतान संबंधित एजेंसी को कर दिया गया है मनरेगा के मजदूरों की मजदूरी आज दिनांक तक नहीं की गई है जिससे मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल मजदूरी का भुगतान कराया जाए।
Related Articles
मध्यप्रदेश में कोरोना से बचाव के लिए सराहनीय कार्य हुआ-राज्यपाल
हर दिन अच्छा काम करें और अच्छा कार्य करने के लिए प्रेरित करें अधिकारी- राज्यपाल अनूपपुर। 07 अक्टूबर 2021 को प्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने कहा है कि शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सबसे पहले जो सबसे ज्यादा गरीब है, उन्हें मिलना चाहिए। उन्होंने कहा है कि कल्याणकारी योजनाओं की […]
नागरिकों को शुद्ध एवं स्वच्छ खाद्य उत्पाद मुहैया कराना सुनिश्चित करें- कमिश्नर
अनूपपुर। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने शहडोल संभाग के नागरिकों को शुद्ध एवं स्वच्छ खाद्यान्न सामग्री नागरिको को मुहैया हो इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि शहडोल संभाग में मिलावटी और अस्वच्छ खाद्यान्न सामग्री का विक्रय करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही […]
ग्राम पंचायतों को पुनः नगर परिषद बनाए जाने हेतु शासन ने दिए निर्देश
ग्राम पंचायतों को पुनः नगर परिषद बनाए जाने हेतु शासन ने दिए निर्देश राजेश सिंह अनूपपुर lमध्यप्रदेश के अंतिम छोर में बसे ग्राम पंचायत डोला डूमर कछार राजनगर को ग्राम पंचायत से नगर परिषद बनाने की घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा की गई थी लेकिन बाद में प्रदेश के अंदर सत्ता बदल गई […]




