अनूपपुर

प्रभारी मंत्री की नियुक्ति से कोरोना नियंत्रण के काम में आएगी तेजीःबृजेश गौतम

बिसाहू लाल सिंह के प्रभारी मंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष

अनूपपुर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा कोरोना महामारी के नियंत्रण के लिए एक साथ जहां कई मोर्चों पर काम किया जा रहा है वही उसके परिणाम जल्द और सार्थक दिखाई दे और कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री की जो सौगात प्रदान की है उसके प्रति भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि जिले के जनता की मंशा के अनुरूप मध्य प्रदेश के लोकप्रिय यशस्वी खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह को अनूपपुर जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है जो सभी के लिए गौरव की बात है बृजेश गौतम ने कहा कि हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी मंत्री बिसाहूलाल सिंह के अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में हर्ष का वातावरण निर्मित है कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप पर नियंत्रण करने में मंत्री बिसाहूलाल सिंह सफल होंगे और उनके कार्य क्षमता से अनूपपुर जिले में कार्य की गति में तेजी आएगी भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम, शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद हिमाद्री सिंह, अनुसूचित जनजाति के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र सिंह मरावी, पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास पुरी, आधाराम दिलीप जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष सुमन राजू गुप्ता, मोहनी धर्मेंद्र वर्मा, पुरुषोत्तम सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता ओम प्रकाश द्विवेदी, अनिल गुप्ता, लवकुश शुक्ला, राम अवध सिंह, जितेंद्र सोनी, गजेंद्र सिंह, उदय प्रताप सिंह, सिद्धार्थ शिव सिंह, राजू गुप्ता, अखिलेश द्विवेदी, भूपेंद्र सिंह सेंगर, अशोक लाल, उमेश मिश्रा, सुनील गौतम, सुनीता सिंह, रश्मि खरे, पुष्पा पटेल, गुड़िया रौतेल, जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह के अलावा सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों तथा सभी मंडल अध्यक्षों ने मंत्री बिसाहूलाल सिंह को प्रभारी मंत्री बनाए जाने पर बधाई दी।

Related Articles

Back to top button