अनूपपुर। जनअभियान परिषद से पंजीकृत वालंटियर्स इस समय जिले में किल कोरोना अभियान से लेकर, टीकाकरण केन्द्रों, कोविड केयर सेन्टर, मास्क बनाकर निःशुल्क वितरण, रोको टोको अभियान, जरूरतमंदों को भोजन पहुंचाने एवं दवा पहुंचाने में सेवा भावना से अपनी सेवांए दे रहे हैं। जिले में अब तक 1623 वालंटियर्स अपना पंजीयन करा चुके हैं, जिनमें से अभी 770 वालंटियर्स सक्रिय होकर प्रशासन एवं जनता को अपनी सेवांए दे रहे हैं। जिला समन्वयक जनअभियान परिषद अनूपपुर ने बताया कि ये वालंटियर्स रेल्वे स्टेशन पर थर्मल स्क्रीनिंग, मरीजों के परिवहन में सहयोग, कंटेन्मेंट जोन में सेवाएं देने, चेक पोस्ट पर थर्मल स्क्रीनिंग, कोरोना जांच शिविर में सहयोग, दीवाल लेखन के माधयम से जागरूकता लाने, माइक से अनाउंसमेंट करने जैसे कई महत्वपूर्ण कार्यों में निःस्वार्थ भाव से स्वेच्छिक रूप से सेवाएं दे रहे है। इन सेवाओं से प्रषासन को भी बड़ा सहयोग प्राप्त हो रहा है।
Related Articles
मुख्यमंत्री की मंशा अनुसार सशक्त हो प्रदेश की बालिकाएं-डीपीओ
अनूपपुर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चाहते हैं कि प्रदेश की हर बालिका सशक्त हो, प्रदेश के हर बालिका को शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, सुरक्षा प्राप्त हो और हर बालिका को अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता हो। मुख्यमंत्री के इस सपने को धरातल पर उतारने के लिए डियर इंडिया सोशल सोसायटी द्वारा चलाया जा […]
बयान बाजी एवं फाइलों तक सिमट कर रह गई मजदूरों की मदद की बात
सरकार की मदद को निहारते थक गए क्षेत्रवासी बयान बाजी एवं फाइलों तक सिमट कर रह गई मजदूरों की मदद की बात समर बहादुर सिंह राजनगर lलाक डाउन दूसरे चरण को समाप्त होने में मात्र 2 दिन बचे हैं कि किंतु गरीबी रेखा के कार्ड धारियों की बात छोड़ दे तो गरीब मजदूरों के लिए […]
सीएम हेल्पलाईन, टीएल, समाधान ऑनलाईन के दर्ज प्रकरणों का समुचित निराकरण समय-सीमा में सुनिश्चित करें-कलेक्टर
अनूपपुर। सीएम हेल्पलाईन, टीएल, समाधान ऑनलाईन में दर्ज प्रकरणों का समुचित निराकरण समय-सीमा में सुनिश्चित करते हुए जवाब की प्रविष्टि पोर्टल पर की जाए। उक्ताशय के निर्देश कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ ने कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में समय-सीमा की बैठक में विभागीय अधिकारियों को दिए हैं। बैठक में अपर कलेक्टर श्री जे.पी. धुर्वे, जिला पंचायत […]




