अनूपपुर। जिले में 18 से 44 वर्ष और 45 से 59 वर्ष तथा 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों द्वारा उत्साहपूर्वक कोविड-19 का टीका लगवाया जा रहा है। अब तक 72 हजार 389 व्यक्तियों द्वारा कोविड-19 टीके की प्रथम और द्वितीय डोज लगवाई जा चुकी है। इसमें 62 हजार 6 व्यक्तियों में प्रथम व 10 हजार 383 व्यक्तियों ने द्वितीय डोज लगवाई है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. एसबी चौधरी ने बताया कि जिले में अब तक 4 हजार 218 हेल्थ केयर वर्करों को प्रथम व 3 हजार 56 हेल्थ केयर वर्करों को द्वितीय, 2 हजार 879 फ्रंट लाईन वर्करों को प्रथम व 1 हजार 630 फ्रंट लाईन वर्करों को द्वितीय तथा 18 से 44 वर्ष के 1655 व्यक्तियों को प्रथम एवं 45 से 59 वर्ष के 31 हजार 40 व्यक्तियों को प्रथम व 3 हजार 19 व्यक्तियों को व्दितीय और 60 वर्ष से अधिक आयु के 22 हजार 634 व्यक्तियों को प्रथम और 2 हजार 678 व्यक्तियों को कोविड-19 का द्वितीय डोज लगाया जा चुका है।
Related Articles
जान जोखिम में डालकर आरक्षक ने बुझाई आग
आरक्षक करमजीत ने जलते हुए सलेंडर को जान जोखिम में डालकर बुझाया भालूमाड़ा –— नगर में निर्माणाधीन स्वास्थ्य केंद्र में साइड इंचार्ज भैया लाल तिवारी रोज की तरह निर्माण कार्य समाप्त होने के बाद रात लगभग 8:00 बजे स्वास्थ्य केंद्र के ही रूम में गैस में खाना बना रहे थे तभी अचानक उनके गैस […]
सेना भर्ती रैली 7 से 19 फरवरी तक सर्किट हाउस अमरकंटक ग्राउन्ड में होगी आयोजित
अनूपपुर सहित 14 जिले के पंजीकृृत युवा लेंगे भाग अनूपपुर। आर्मी भर्ती रैली का आयोजन 7 से 19 फरवरी तक सर्किट हाउस अमरकंटक के पीछे स्थित ग्राउण्ड में आयोजित की जाएगी। सेना भर्ती रैली सैनिक लिपिक, स्टोर कीपर, सैनिक ट्रेडर्स मैन, सैनिक नर्सिंग, सहायक पशु चिकित्सा एवं सैनिक तकनीकी के लिए की जाएगी। इस भर्ती […]
सतत रूप से प्रयास से निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होती है-संभागायुक्त
अनूपपुर। सतत रूप से सही दिशा में पूरे मनोयोग से प्रयास करने से सफलता निश्चित रूप से प्राप्त होती है। कोई भी विषय कठिन नही होता उसे समझने के लिए सोच का विकसित होना आवश्यक है। समझकर पढ़ी हुई चीजें लम्बे समय तक याद रहती हैं एवं विद्यार्थी उनका प्रयोग परीक्षा के साथ साथ आम […]




