पकरिया निवासी विष्णु कश्यप को नरियरा मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

शनि सूर्यवंशी
पकरिया- भारतीय जनता पार्टी नरियरा मंडल के अध्यक्ष पद पर सर्वसहमति से पकरिया झुलन निवासी विष्णु कश्यप को मनोनीत किया गया।
जिसमे चुनाव प्रभारी के रूप में मुख्य रूप से चाम्पा से सलीम मेमन नैला नगर पालिका अध्यक्ष मालतीदेवी रात्रे गुलाब चंद्र उपस्थित थे। वही कार्यक्रम में अकलतरा विधायक सौरभ सिंह , पूर्व अकलतरा भाजपा प्रत्याशी दिनेश सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा राजकुमार शर्मा राजेश्वर पाटले, रामफल शर्मा , कृष्ण कुमार सिंगसर्वा , सुमित प्रताप सिंह , गुहा दास महंत , कृपाराम कैवर्त्य , रामलाल साहू, महेश कर्ष, सन्तोष यादव, कृष्ण कुमार यादव , साथ ही नरियरा मंडल के वरिष्ठ नेता युवा नेता भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही । सभी ने मनोनीत अध्यक्ष विष्णु कस्यप को केशरिया गमछा पहना कर बधाई दिया। वही इनके अध्यक्ष बनने पर परिवारजन ईष्टजन में हर्ष ब्यक्त किया है।