छत्तीसगढ़
अल्पसंख्यक मोर्चा बैकुंठपुर मंडल की कार्यकरणी घोषित

कोरिया/बैकुंठपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष आरिफ खान एवं जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जयसवाल के मार्गदर्शन में भाजपा बैकुंठपुर मंडल अध्यक्ष भानुपाल एवं बैकुंठपुर मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा तनवीर अहमद की सहमति से जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अंकुर जैन ने बैकुंठपुर मंडल अल्पसंख्यक मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमे बैकुंठपुर मंडल अध्यक्ष तनवीर अहमद, मंडल उपाध्यक्ष मोहम्मद जाकिर एवं हरमिंदर सिंह, महामंत्री गुलाम मुर्तजा एवं हैदर अली, मंत्री मोहम्मद नूर एवं मजहर अली, कोषाध्यक्ष सिराज अहमद, अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य मनप्रीत सिंह, मोहम्मद कादिर, मोहम्मद तौसीफ, मोहम्मद नसीम नियुक्त किये हुए। स्थाई आमंत्रित सदस्य परमजीत कौर, इसरार अहमद को बनाया गया।