छत्तीसगढ़

गौठान के लिये हुआ स्थल का चयन रूएक पहले ही हो चुका है तैयार

झगराखाण्ड पंचायत में दूसरे गौठान की तैयारी पूरी

कोरिया। जिले के नगर पंचायत झगराखाण्ड में बनने वाले दूसरे गौठान के लिये स्थल का चयन कर लिया गया है। वार्ड क्र 6 में मुख्य नगर पंचायत अधिकारी अंजना वाईव्क्लिफ अध्यक्ष रजनीश पाण्डेय के साथ स्थल पर पहुंची। आपको बता दें की छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना गौठान का निर्माण पूरे प्रदेश में किया जा रहा है। इसी तर्ज पर नगर पंचायत झगराखाण्ड में भी दूसरा गौठान बनाने की तैयारी की जा रही है। जिसके लिये स्थल का निरीक्षण किया गया। मुख्य नगर पंचायत अधिकारी, अध्यक्ष, इंजीनियर, वार्ड पार्षद और ठेकेदार के साथ गौठान स्थल का निरीक्षण करने पहुंची। इस अवसर पर अधिकारी और इंजीनियर विकास मिश्रा ने स्थल को गौठान के उपयुक्त बताया और वहीं गौठान निर्माण की बात कही। अध्यक्ष रजनीश पाण्डेय ने बताया की 19 लाख की लागत से बनने वाले सर्वसुविधायुक्त गौठान के निर्माण के बाद मवेशी सड़को पर नही घूमेंगे और अगर ऐसा हुआ तो मवेशी मालिकों पर जुर्माने की कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

Back to top button