अनूपपुर

कन्या छात्रावास परिसर में वृक्षारोपण का कार्य सम्पन्न

अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 21 जून से 6 जुलाई तक अनेक कार्यक्रम का अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत 5 जुलाई को शासकीय उत्कृष्ट कन्या छात्रावास परिसर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण का कार्य किया। जिसमें आम, आमला, जामुन, नाशपाती, अमरूद, कटहल, पीपल, बरगद आदि अनेक फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया, इस अवसर पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सभी लोगों को वृक्ष लगाने कि अपील की। और बताया कि वृक्ष से ही वातावरण स्वच्छ रहता है एवं मनुष्य भी स्वस्थ रहता है इसलिए प्राकृतिक संतुलन को देखते हुए सभी को वृक्षारोपण करना चाहिए। और बताया कि प्रदूषण स्तर और जलवायु परिवर्तन के कारण पर्यावरण को होने वाले खतरे के बारे में लोगों को जागरूक किया। जो पर्यावरण में सकारात्मक बदलाव को प्रेरित करने के लिए एक वैश्विक मंच प्रदान करता है। हम एक ऐसी दुनिया में रह रहे हैं जहां जलवायु संकट से अपनी नजरें हटाना कोई विकल्प नहीं है। इसलिए सार्वजनिक और निजी हितधारक अपने कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए लक्ष्य निर्धारित कर रहे हैं। लेकिन यह काफी नहीं है, हमें दुनिया को एक साथ आने की जरूरत है। और इसमें वास्तविक योग्यता है। पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली का अर्थ है पृथ्वी को बचाने के लिए मनुष्यों द्वारा पर्यावरण को हुए नुकसान की भरपाई करना है। यह संदेष देते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शासकीय उत्कृष्ट कन्या छात्रावास परिसर में वृक्षारोपण का कार्य किया। जिसमें मुख्य रुप से मंडल अध्यक्ष प्रमोद मरावी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चतुर्वेदी, वृक्षारोपण मंडल प्रभारी जय हिंद दुबे, मीडिया प्रभारी गजेंद्र रजक, वृक्षारोपण के बूथ प्रभारी अर्जुन सिंह, पुष्पराज सिंह, चिंटू खाटी, रोशन हलवाई की उपस्थिति में वृक्षारोपण का कार्य संपन्न हुआ।