छत्तीसगढ़

मनाई गई मुखर्जी जी की जयंती, मरीजों को किया गया फल का वितरण

जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना

कोरिया। श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और सदस्यों में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मनेन्द्रगढ़ में भर्ती मरीजों को फल का वितरण किया और जल्दी ही स्वस्थ होने की कामना की। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू, भाजपा कोरिया जिलाध्यक्ष कृष्णा बिहारी जायसवाल व भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंचल राजवाडे के आहवान पर जिला महामंत्री सुशील सिंह, शारदा गुप्ता के निर्देश व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रूबी पासी के नेतृत्व में एकता एवं अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, महान शिक्षाविद जनसंघ के संस्थापक एवं पथ प्रदर्शक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के उपलक्ष्य में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर मनेंद्रगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के विभिन्न वार्डों में मरीजों को फल वितरण किया गया। इसके साथ ही साथ मेडिकल स्टाफ व कोरोना वॉरियर्स का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रूबी पासी, जिला मंत्री कोमल पटेल, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आकाश दुआ, रवि सिंह, हिमांशु श्रीवास्तव, अखिलेश मिश्रा, हर्ष चौहान, आनंद ताम्रकार व भाजपा मंडल के महामंत्री रामचरित द्विवेदी, संजय गुप्ता, आशीष मजूमदार, संजय सिंधवानी, व भाजपा महिला मोर्चा से रश्मि सोनकर उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

Back to top button