
कोरिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने अपनी नवीन कार्यकारिणी जारी कर दी है। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जयसवाल के निर्देशानुसार एवं भाजयुमो जिला अध्यक्ष अंचल किशोर राजवाड़े की सहमति से तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा की अनुशंसा पर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष आकाश दुआ ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष आकाश दुआ ने कहा की भारतीय जनता पार्टी और युवा मोर्चा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देती है साथ ही साथ यह आशा करती है की सभी नवनियुक्त पदाधिकारी भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति के अनुसार कार्य करेंगे और संगठन के सभी कार्यक्रमों में निश्वार्थ भाव से सहयोग करेंगे।