
राजनगर। भारतीय जनता पार्टी मंडल राजनगर द्वारा मंडल अध्यक्ष राजेश कलशा के कुशल मार्गदर्शन में राजनगर नगर परिषद अंतर्गत आरोग्यधाम के प्रांगण में नमो उपवन का निर्माण कर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां पर मुख्य अतिथि के रूप में नमो उपवन बन के जिला प्रभारी श्रीराम अवध सिंह उपस्थित थे। उक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत पूजा अर्चना के साथ ही गई जहां पर भाजपा मंडल राजनगर द्वारा मुख्य मुख्य अतिथि राम अवध सिंह को साल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया जिसके पश्चात उपस्थित अतिथियों ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्म दिवस के अवसर पर पूरे देश में नमो उपवन का निर्माण कर वृक्षारोपण किया जा रहा है और राजन मंडल द्वारा जो उपवन का निर्माण किया गया है वह काफी काबिले तारीफ है। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने आम, आंवला, कटहल, अशोक अर्जुन जामुन सहित कुल 71 फलदार वृक्षों का पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर नमो उपवन के जिला प्रभारी श्री राम अवध सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष आधाराम वैश्य प्रधानमंत्री जन कल्याण प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक गजेंद्र सिंह सिकरवार, पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रेमचंद यादव, जिला उपाध्यक्ष राजू जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष केएन शर्मा, राजेंद्र त्रिपाठी सुरेश गौतम, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुनीता सिंह, मंडल महामंत्री कमलेश चतुर्वेदी, शिव मूरत केवट, मंडल उपाध्यक्ष सुमन आनंद सिंह, मंडल मंत्री जीवन केवट, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सोनू कनौजिया, भीम जायसवाल मनिंदर सिंह, संगीता माली गीता गुप्ता, सुनील गुप्ता, त्रिलोकी राय, सतीश द्विवेदी, पप्पू शुक्ला सहित भाजपा मंडल राजनगर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।