राजनगर। अनूपपुर कांग्रेस सेवादल जिला महामन्त्री इमरान अंसारी के नेतृत्व में लखीमपुर नरसंहार घटना में आरोपी मंत्री अजय मिश्रा के इस्तीफे की मांग को लेकर थाना रामनगर में थाना प्रभारी को माननीय राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन का वाचन ब्लॉक महामंत्री अयाज खान ने किया। इस ज्ञापन के दौरान तमाम कांग्रेस, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, यंग ब्रिगेड तथा एनएसयूआई के कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी मौजूद रहे। मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पुल्लु दुबे, मंडलम कांग्रेस अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, युवा कांग्रेस जिला महासचिव अमित सेन गुप्ता, मुकेश राजभर, ब्लॉक सेवादल अध्यक्ष मनोहर जायसवाल, महिला कांग्रेस से गुलरेज शबनम, दुलरिया बाई, जानकी मिश्रा, गुंजन यादव, यंग ब्रिगेड जिला महामंत्री भागीरथी, सिद्धार्थ पटेल, तिलक राज चैधरी, जितेंद्र सिंह, गोपाल, सत्येंद्र यादव, शिव कुमार, विनोद यादव, पिंटू सिंह, राजेश शाह, बब्बू राजभर इत्यादि तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।