छत्तीसगढ़

सायकल रैली निकाल कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

मनेन्द्रगढ़। पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य के प्रति लोगो को जागरूक करने के उद्देश्य से हैल्लो मनेन्द्रगढ़ नामक संस्था के द्वारा सायकल रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व सायकल से नेपाल जा चुके सतीश द्विवेदी ने किया। रैली मनेन्द्रगढ़ नगरपालिका के भगत सिंह तिराहे से शुरू हुई जो नेशनल हाइवे मुख्य मार्ग से होती हुई घुटरीटोला होते हुए नगर पंचायत खोंगापानी तक पहुँची। यहां टीम के सदस्यों के द्वारा लोगो को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक और फिट रहने के लिए सायकल चलाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही बढ़ते पेट्रोलियम पदार्थों के दामों को देखते रोजमर्रा के कई कामो को भी सायकल से करने की बात कही गई। रैली नगर पंचायत खोंगापानी से नई लेदरी और झगराखांड होते हुए पच्चीस किलोमीटर का सफर पूरा कर मनेन्द्रगढ़ पहुची जहा लोगो ने स्वागत किया। रैली में प्रमुख रूप से नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधि सीएमओ आमजन पत्रकार और युवा शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button